Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूब उड़ा गुलाल, चली पिचकारी...कटरीना कैफ ने बेटे के साथ मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर नजर आए सितारे

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 03:47 PM (IST)

    बॉलीवुड सितारों ने इस साल होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे के साथ अपनी पहली होली सादगी से मनाई, जबकि वरुण ध ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों से भरा त्योहार है जिसे पूरे देश में प्यार और उल्लास के साथ मनाया जाता है। तो भला बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां इस रेस में पीछे रहने वाले। कई सेलेब्स ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खूब होली खेली और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।

    कटरीना कैफ के लिए इस बार की होली बेहद स्पेशल रही है, क्योंकि बेटे के साथ उनकी पहली होली है। इसके अलावा वरुण धवन और कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी फोटोज शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna का होली गीत 56 साल बाद भी अमर, Kishore Kumar की आवाज में जमा देता है रंग

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ

    बॉलीवुड के नए माता-पिता कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हमेशा की तरह होली का उत्सव सादगी और निजी तरीके से मनाया। इस दौरान उनके साथ भाई सनी कौशल और कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ भी मौजूद थीं। अभिनेत्री ने रंगों से सराबोर खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

    WhatsApp Image 2026-03-04 at 3.44.42 PM (1)

    शबाना आजमी और जावेद अख्तर

    शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपने घर पर होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। दिग्गज अभिनेत्री ने सफेद कुर्ता और सिर पर पटका पहना था, जो परंपरा का पालन करते हुए उन्हें स्टाइलिश लुक दे रहा था।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

    सोहा अली खान और कुणाल खेमू

    सोहा अली खान ने अपने पति कुणाल खेमू और करीबी दोस्त नेहा धूपिया के साथ होली मनाई। कपल ने होली के पारंपरिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें इन्होंने पानी के गुब्बारे खेले, पिचकारी चलाई और एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Soha (@sakpataudi)

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और उनके लिए इस बार की होली काफी स्पेशल रही। कपल ने एक-दूसरे के अलावा परिवार के साथ होली खेली। कुछ तस्वीरों में वह पैरेंट्स और पत्नी लिन के साथ पोज देते नजर आए। एक में वह लिन लैशराम को गाल पर चूमते भी नजर आए।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

    कृति सेनन और नुपुर सेनन

    कृति सेनन ने पैरेंट्स के अलावा बहन नूपुर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन के साथ होली मनाई। तस्वीर में कृति परिवार संग मस्त होकर होली मनाती नजर आईं। नूपुर की यह शादी के बाद पहली होली थी, जो उन्होंने पति और पैरेंट्स के साथ मनाई।

    WhatsApp Image 2026-03-04 at 3.44.42 PM

    खबरें और भी