विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जान' Katrina Kaif के जन्मदिन पर Vicky Kaushal का खास इंतजाम, सेलिब्रेशन की फोटो इंटरनेट पर वायरल

Published: Fri, 17 Jul 2026 10:43 AM (GMT+05:30)

बीवी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के जन्मदिन पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने खास इंतजाम किए थे। अब सेलिब्रेशन की फोटो वायरल हो रही है।

कटरीना कैफ का बर्थडे सेलिब्रेशन। फोटो क्रेडिट- एक्स

कटरीना कैफ का बर्थडे सेलिब्रेशन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के जन्मदिन पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने खास पोस्ट शेयर किया है।

16 जुलाई 2026 को कटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। यूं तो एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर रह रही हैं, लेकिन खास मौकों पर वह और विक्की कौशल फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, विक्की ने बीवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।

घर पर कटरीना ने मनाया बर्थडे

कटरीना कैफ ने बीती शाम को किसी बड़े जश्न की बजाय घर पर ही परिवार के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इसकी झलक उनके पति विक्की ने सोशल मीडिया पर दिखाई। 'छावा' एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'जान' को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की।

विक्की को हग करती दिखीं कटरीना

तस्वीर में विक्की कौशल अपनी बीवी कटरीना कैफ को हग करते हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ में कैक का पीस भी है। बैकग्राउंड में 'हैप्पी बर्थडे कटरीना' लिखा हुआ है। साथ ही गोल्डन-व्हाइट बैलून से डेकोरेशन की गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "जान का जन्मदिन।"

Katrina Vicky

कटरीना और विक्की की ये तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। चंद ही घंटों में इस पोस्ट को ढाई मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और हजारों लोगों ने कमेंट्स के जरिए उन पर प्यार लुटाया। 

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में

छावा की सफलता के बाद विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे जिसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा अभिनेता के पास महावतार मूवी भी है। वहीं, कटरीना अभी फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें विजय सेतुपति के साथ फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई की बारिश, बाहों में कटरीना और रोमांटिक गाना... बीवी संग Vicky Kaushal का रोमांस, फोटो इंटरनेट पर वायरल

यह भी पढ़ें- 'मेरे रंग से उन्हें...', 17 साल पहले Katrina Kaif ने एक्टर की नाक में किया था दम; सेट को बनाया युद्ध का मैदान