विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'करीबियों से मिला धोखा...' रमेश तौरानी संग दोस्ती पर वाशु भगनानी की दो टूक, सालों की यारी में क्यों आई दरार?

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:04 PM (IST)

'चुनरी चुनरी' गाने की रीमिक्स पर हो रहे विवाद के बीच वाशु भगनानी ने रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) को लेकर बात की है।

रमेश संग विवाद पर वाशु भगनानी की दो टूक। फोटो क्रेडिट- एक्स

रमेश संग विवाद पर वाशु भगनानी की दो टूक। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रमेश तौरानी निर्मित और डेविड धवन निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में 'बीवी नंबर 1' का गाना 'चुनरी चुनरी' शामिल किया गया है जिस पर विवाद है। प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का कहना कि इस गाने के ऑडियो राइट्स उनके पास हैं। इस विवाद के बीच अब वाशु ने एक लॉन्ग स्टेटमेंट में रमेश संग अपने जुड़ाव को लेकर बात की और कहा कि उन्हें रमेश से धोखा मिला है।

डेविड-गोविंदा को गिफ्ट की थीं गाड़ियां

एनडीटीवी के मुताबिक, वाशु भगनानी ने हाल ही में एक स्टेटमेंट के जरिए कहा, "मेरा मानना था कि सफलता उन लोगों के साथ साझा की जानी चाहिए जो इसे बनाते हैं। जब मैंने सुझाव दिया कि हम मिलकर डेविड धवन जी और गोविंदा जी को कारें गिफ्ट करें, तो रमेश जी इसमें शामिल नहीं होना चाहते थे। इसलिए मैंने अकेले ही यह काम किया, क्योंकि मुझे लगा कि यही सही काम है।"

वाशु भगनानी का था कैसेट बिजनेस

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि पहले उनका ऑडियो कैसेट का बिजनेस था। बाद में वह 'पूजा फिल्म्स' और 'पूजा एंटरटेनमेंट' के जरिए फिल्म प्रोडक्शन में आए। जब वह अपना कैसेट बिजनेस सफलता के साथ चला रहे थे, उसी दौरान उनका जुड़ाव तौरानी परिवार से हुआ। इसके बाद उन्होंने पार्टनरशिप के साथ अपना काम किया। उन्होंने कहा-

लोग खुद रिकॉर्ड्स की जांच कर सकते हैं। मैंने अपने प्रोडक्शन के सफर की शुरुआत से ही डेविड धवन जी के साथ काम किया है और हमने मिलकर कई सफल फिल्में बनाई हैं। रमेश तौरानी को अपने पहले सीधे प्रोजेक्ट के लिए डेविड धवन को साइन करने में 31 साल लग गए, जो अपने आप में हमारी जर्नी को दिखाता है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की एक जिद और बदल गई David Dhawan की किस्मत, एडिटर से डायरेक्टर बन ऐसे गोविंदा संग रचा था इतिहास

Vashu Bhagnani

रमेश तौरानी से मिला धोखा?

वाशु भगनानी ने कहा कि लोगों ने उनकी चुप्पी को मंजूरी मान लिया था। उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा आता है जब चुप्पी को सहमति मान लिया जाता है। मैं तो बस अपनी कहानी का अपना पक्ष और वे तथ्य बता रहा हूं, जैसा मैंने उन्हें अनुभव किया है। पिछले कुछ सालों में कुछ ऐसे काम हुए जो भरोसे के साथ धोखा लगे और मेरा मानना है कि मेरा नजरिया सबके सामने रखना जरूरी है।

कलाकारों को रॉयल्टी देने में रखते हैं यकीन

वाशु भगनानी ने कहा कि वह कलाकारों को रॉयल्टी देने में यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा, "अगर इस संगीत से कभी कोई रॉयल्टी या फायदा होता है, तो मैं चाहूंगा कि वह उन कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और अभिनेत्रियों तक पहुंचे, जो मेरे साथ खड़े रहे और इन फिल्मों को बनाने में मदद की। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सफलता को सबके साथ बांटना चाहिए। तारीफ़ सिर्फ जुबान से नहीं होनी चाहिए, उसे करके भी दिखाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- 'चुनरी-चुनरी' गाने को लेकर बढ़ा बवाल, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे वाशु भगनानी; Tips से मांगा 400 करोड़ का मुआवजा!