विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के दौरान वरूण धवन के साथ हादसा!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 17 Jan 2017 02:32 PM (IST)

वरूण बदलापुर के ट्रेक 'जी करदा', मैं तेरा हीरो और बद्रीनाथ की दुल्हनिया पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। आलिया भट्ट भी उनके साथ थीं। वरूण की परफॉर्मेंस तड़के 3 बजे शुरू हुई थी

अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के दौरान वरूण धवन के साथ हादसा!
अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के दौरान वरूण धवन के साथ हादसा!

मुंबई। वरूण धवन एक्टर हैं और उनका काम लोगों को एंटरटेनमेंट करना है, लेकिन कई दफ़ा दूसरों को एंटरटेन करने के लिए इन एक्टर्स को जोख़िम भी उठाना पड़ता है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान वरूण धवन के साथ हादसा हो गया। हालांकि वरूण ने इसका असर अपनी परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ने दिया।

मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में यूं तो सुरक्षा के सारे इंतज़ाम थे, लेकिन वरूण की जैकेट ने आग पकड़ ली। वरूण बदलापुर के ट्रेक 'जी करदा', मैं तेरा हीरो और बद्रीनाथ की दुल्हनिया पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। आलिया भट्ट भी उनके साथ थीं। वरूण की परफॉर्मेंस तड़के 3 बजे शुरू हुई थी। वरूण अपने डांस से समां बांध रहे थे कि उनका गिटार एक्ट के बीच में बर्स्ट हो गया, जिसके बाद वरूण की जैकेट ने आग पकड़ ली। इससे निकली कुछ चिंगारियां रेखा की तरफ भी गईं।

इसे भी पढ़ें- तैमूर के नाम पर हंगामा करने वालों को सैफ़ अली ख़ान ने दिया करारा जवाब

फायर एक्सटिंगिशर क़रीब ही होने की वजह से इस हादसे ने बड़ा रूप नहीं लिया। वहीं, वरूण ने भी हादसे के बावजूद अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी, ताकि शो ना रुके।