Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Dhawan की बेटी घर आने पर लगाती है उनकी डांट, एक्टर ने शेयर किया फनी मोमेंट

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 05:56 PM (IST)

    वरुण धवन ( Varun Dhawan ) ने आज से 12 साल पहले करण जौहर की मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। आने वाले समय में एक्टर सिटाडेलहनी बनी और बॉर्डर 2 ...और पढ़ें

    वरुण धवन की बेटी ने लगाई उनकी डांट
    वरुण धवन की बेटी ने लगाई उनकी डांट

    HighLights

    1. 20 सितंबर को रिलीज होगी बिन्नी एंड फैमिली
    2. वरुण धवन की भतीजी अंजिनी करेंगी डेब्यू
    3. 3 जून को एक बेटी के पिता बने थे वरुण धवन

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय एक नया फेज एंजॉय कर रहे हैं। एक्टर हाल ही में एक बेटी के पापा बने हैं। एक्टर ने ये न्यूज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वैसे तो उन्होंने अभी तक उसका चेहरा रिवील नहीं किया है लेकिन वो अक्सर इवेंट्स आदि में उसके बारे में बात करते नजर आ जाते हैं।

    एक बेटी के पापा हैं वरुण धवन

    3 जून को वरुण और नताशा के घर बेबी का जन्म हुआ। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा,'हमारी बेबी गर्ल आ गई है। मां और बच्चे के लिए गुड विशेज के लिए सभी को शुक्रिया। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।'

    यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का हुआ विस्तार, फिल्म में Varun Dhawan निभाएंगे इस फौजी के बेटे का किरदार

    एक्टर को बेटी ने लगाई डांट

    हाल ही में एक्टर अपनी भतीजी अंजिनी धवन की अपकिमिंग फिल्म बिन्नी एंड फैमिली के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद थे। इस दौरान एक्टर ने अपनी बेटी का एक बहुत ही फनी मोमेंट शेयर किया और बताया कि वो जब घर जाते हैं तो वो उन्हें डांटती है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार वरुण ने कहा,'थोड़ा अजीब लगता है कि मम्मी-पापा ने अभी अभी डांटा है और फिर रूम में आते ही बच्ची भी डांट रही है और फिर बीवी भी डांटती है। तो उस वक्त आप सोचते हो पोजीशन क्या है घर में।'

    वरुण धवन की आने वाली फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन बहुत जल्द सामंथा रुथ प्रभु के साथ सिटाडेल:हनी बनी में भी नजर आएंगे। राज और डीके द्वारा निर्देशित यह सीरीज इंटरनेशनल सीरीज सिटाडेल का हिंदी वर्जन है जिसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। खबरों की मानें तो फिल्म में वरुण धवन के साथ सामंथा भी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा खबर थी कि वरुण अपने पिता डेविड धवन के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसका टाइटल है जावानी तो इश्क होना है और ये अक्टूबर 2025 को रिलीज हो सकती है। हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    यह भी पढ़ें: अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल से कितनी अलग है Citadel: Honey Bunny? राज एंड डीके ने किया खुलासा