विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन बोले, 'मेलूहा' पर आधारित नहीं 'शुद्धि'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Jun 2015 10:27 AM (IST)

अभिनेता वरुण धवन को करण जौहर ने फिल्‍म 'शुद्धि' के लिए साइन किया गया है। करण का कहना है कि 'शुद्धि' अमीश त्रिपाठी की पहली किताब 'मेलूहा के मृत्‍युंजय' पर आधारित नहीं है। वरुण ने पहले इस फिल्‍म में रितिक रोशन और करीना कपूर के काम करने की खबरें आई

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन को करण जौहर ने फिल्म 'शुद्धि' के लिए साइन किया गया है। करण का कहना है कि 'शुद्धि' अमीश त्रिपाठी की पहली किताब 'मेलूहा के मृत्युंजय' पर आधारित नहीं है। वरुण ने पहले इस फिल्म में रितिक रोशन और करीना कपूर के काम करने की खबरें आई और बाद में इसमें सलमान को लिया गया था।

मर्जी पेस्तोनजी की जगह लेंगी फराह खान

वरुण ने कहा, 'देखिए, 'शुद्धि' बहुत सारी चीजें अलग और नई हैं। फिल्म की कहानी के 'मेलूहा' और शिव वगैरह पर आधारित होने की अफवाह है जो कि सही नहीं है। फिल्म पूरी तरह अलग सब्जेक्ट पर आधारित है।'

'शुद्धि' में अब वरुण और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे जो इससे पहले 'अग्निपथ' फिल्म का डायरेक्शन कर चुके हैं।

मैरी कॉम इस नेक काम के लिए सुपरहीरो भी बनने को तैयार

वरुण और आलिया ने करण की ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वरुण-आलिया की जोड़ी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आई थी।

वरुण ने कहा, 'शुद्धि' को लेकर बहुत सारे लोग बहुत कुछ कह रहे हैं..मैं कुछ नहीं कहना चाहता। एक अभिनेता का काम अभिनय करना है और इसे लेकर मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता में जो होगा वह करूंगा। तब लोग फैसला करेंगे कि आलिया और मैंने कैसा काम किया और उन्हें हम पसंद आए या नहीं।' फिल्म के अगले साल दीपावली के दौरान रिलीज होने की संभावना है।

देखिए प्रियंका के अमेरिकन शो 'क्वांटिको' का दूसरा टीजर

इन दिनों वरुण धवन के पास 'शुद्धि' के अलावा एक बड़े बजट की फिल्म 'दिलवाले' भी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वरुण के अपोजिट न्यूकम कीर्ति सेनन हैं। इस फिल्म में सालों बाद शाहरुख खान और काजोल स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।