यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानें, क्यों श्रद्धा के सामने घुटने पर झुक गए वरुण
'बदलापुर' के हिट होने के बाद वरुण धवन भी काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के सामने घुटने के बल झुके हैं और उनके हाथों को चूमते हैं! अब ऐसा तो कोई तभी करता है, जब उसे किसी को प्रपोज

मुंबई। 'बदलापुर' के हिट होने के बाद वरुण धवन भी काफी बदले-बदले नज़र आ रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के सामने घुटने के बल झुके हैं और उनके हाथों को चूमते हैं! अब ऐसा तो कोई तभी करता है, जब उसे किसी को प्रपोज करना हो, मगर फिलहाल तो इन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। वरुण का इरादा तो कुछ और ही था।
.jpg)
नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर-दीपिका की तस्वीर, मचा बवाल
अब इससे पहले कि आप उनके बारे में ऐसा-वैसा कुछ सोचें, बता दें कि यह वरुण का श्रद्धा समेत सभी महिलाओं को हैप्प्ाी वुमंस डे विश करने का अनोखा स्टाइल था। दरअसल, वरुण और श्रद्धा रेमो डिसूजा की फिल्म 'एनी बडी कैन डांस टू 2' में नज़र आने वाले हैं।
आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली जमानत
इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वरुण ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह पुरुषों को जिंदगी भर महिलाओं का सम्मान करने की सलाह देते हैं और ऐसा वह श्रद्धा के सामने घुटने के बल झुक कर करते हैं। श्रद्धा उन्हें 'तथास्तु' बोलती हैं, इस पर वरुण उनके हाथों को चूम लेते हैं।
भगवान भी तीनों खान को साथ नहीं ला सकता : फराह
वाकई में वरुण का वुमंस डे विश करने का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को उनके और करीब लाएगा और उम्मीद करते हैं कि वे उनकी सलाह पर अमल भी करेंगे।
