Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor की इस हीरोइन ने दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार, मोनोकिनी में शेयर की सिजलिंग फोटो

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 04:15 PM (GMT+05:30)

    Vaani Kapoor Latest Photo बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपने बोल्डनेस के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से तो वाहवाह ...और पढ़ें

    Vaani Kapoor ने मोनोकिनी में फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर। Photo- Instagram
    Vaani Kapoor ने मोनोकिनी में फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी फिगर। Photo- Instagram

    HighLights

    1. वाणी कपूर ने मोनोकिनी में ढहाया कहर
    2. वाणी कपूर की बोल्डनेस पर फिदा हुए फैंस
    3. आखिरी बार रणबीर कपूर की फिल्म में दिखी थीं वाणी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vaani Kapoor Bold Photo: वाणी कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने भले ही चुनिंदा फिल्में की हैं, लेकिन उन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी और खूबसूरती के चलते हर किसी का ध्यान खींचा है। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी बोल्डनेस के चलते आए दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीर से एक बार फिर वाणी ने फैंस की धड़कनें बढ़ाई हैं।

    वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 7.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में फोटो अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। लेटेस्ट तस्वीर का भी कुछ यही हाल है।

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor का सौतेली मां Supriya Pathak संग कैसा है रिश्ता, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

    मोनोकिनी में दिखा वाणी कपूर का बोल्ड लुक

    वाणी कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटो से अक्टूबर महीने में जून जैसी गर्मी बढ़ा दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई फोटो में वाणी की कातिल अदाएं फैंस का दिल चुरा रही हैं। ग्रीन और ऑरेंज कलर की बिकिनी में वाणी इठलाती-बलखातीं पोज दे रही हैं। खुले और लहराते बाल में एक्ट्रेस कातिल पोज से अपने कर्वी फिगर को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    वाणी कपूर की अदाओं पर राशि खन्ना ने किया कमेंट

    वाणी कपूर की इस किलर फोटो को देख फैंस के साथ-साथ अभिनेत्रियां भी दिल हार बैठी हैं। साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने कमेंट में फायर इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया है। राशि के अलावा फैंस लगातार वाणी की इस बोल्ड फोटो पर कमेंट कर रहा है। गॉर्जियस, स्टनर, ब्यूटीफुल और हॉट जैसे कॉम्प्लीमेंट्स से फैंस ने वाणी के पोस्ट का कमेंट बॉक्स फुल कर दिया है।

    वाणी कपूर का वर्क फ्रंट

    35 साल की वाणी कपूर ने साल 2013 में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'बेफिक्रे', 'बेल बॉटम' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'शमशेरा' में देखा गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gadar 2 के पठान का रिकॉर्ड तोड़ते ही खुशी से झूम उठे निर्देशक, सनी देओल संग अगली फिल्म को लेकर दिया हिंट