विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी न्‍यूज रिपोर्टर एकांश भारद्वाज 'मदमस्‍त बरखा' के बने हीरो

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 18 May 2015 03:03 PM (IST)

टीवी न्‍यूज रिपोर्टर एकांश भारद्वाज भी बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं। उनकी पहली फिल्‍म 'मदमस्‍त बरखा' है, जिसमें वह लीना कपूर के अपोजिट नजर आएंगे। आपको बता दें कि एकांश भारद्वाज जयपुर के रहने वाले हैं और ई24 और न्‍यूज24 जैसे चैनलों में न्‍यूज एंकर रह चुके हैं। वैसे

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी न्यूज रिपोर्टर एकांश भारद्वाज भी बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'मदमस्त बरखा' है, जिसमें वह लीना कपूर के अपोजिट नजर आएंगे। आपको बता दें कि एकांश भारद्वाज जयपुर के रहने वाले हैं और ई24 और न्यूज24 जैसे चैनलों में न्यूज एंकर रह चुके हैं।

फिल्म 'बीए पास' की अभिनेत्री ने की आत्महत्या!

वैसे एकांश भारद्वाज इससे पहले एक म्यूजिक वीडियो में ग्रेसी सिंह के साथ नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म 'मदमस्त बरखा' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दोनों ही जसपाल सिंह हैं और यह फिल्म सिंह मल्टीमीडिया क्रिएशन के बैनर तले बनी है।

'गुड्डू रंगीला' के हीरो सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी करेंगे रोमांस!

एकांश भारद्वाज के लिए 22 मई बेहद खास है, क्योंकि इसी तारीख को उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। जैसा कि इस फिल्म के टाइटल से लग रहा है, इसमें कई हॉट सीन भी हैं।