विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दंगल' के साथ रिलीज़ नहीं हो सकेगा 'जग्गा जासूस' का ट्रेलर?

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Mon, 19 Dec 2016 07:49 PM (IST)

रणबीर और कटरीना स्टारर जग्गा जासूस अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। निर्माताओं ने क्रिसमस के फेस्टिव सीज़न में इसका ट्रेलर रिलीज़ करने की प्लानिंग की थी।

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर ने अपनी फ़िल्म जग्गा जासूस को पता नहीं किस घड़ी में शुरू किया था कि इसकी परेशानियां ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं। जैसे-तैसे फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ के लिए तैयार हुआ, जो आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल के साथ रिलीज़ होने वाला था, लेकिन अब एक ऐसा पेंच फंस गया है, दंगल के साथ ट्रेलर रिलीज़ की संभावना बेहद कम हो गई है।

रणबीर और कटरीना स्टारर जग्गा जासूस अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। निर्माताओं ने क्रिसमस के फेस्टिव सीज़न में इसका थिएट्रिकल ट्रेलर रिलीज़ करने की प्लानिंग की थी और इसके लिए आमिर ख़ान की दंगल से बेहतर विकल्प क्या हो सकता था। इसकी सारी तैयारी भी हो चुकी थी, मगर एक दिक्कत पेश आ गई है। दरअसल, जग्गा जासूस के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दिया है, जबकि दंगल यू सर्टिफिकेट वाली फ़िल्म है। ऐसे में दंगल के साथ जग्गा जासूस का ट्रेलर अटैच नहीं किया जा सकता। निर्माताओं के पास अब दो रास्ते बचे हैं। एक ये कि वो जग्गा जासूस के लिए नए सिरे से यू सर्टिफिकेट के लिए एप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें- एकता कपूर की वजह से क्यों रो पड़ीं साक्षी तंवर

दूसरा रास्ता थोड़ा सा लंबा है कि प्रोड्यूसर्स ट्रेलर को मिले सर्टिफिकेट के ख़िलाफ़ अपील करें, लेकिन ये काफी व़क्त ले लेगा और जग्गा जासूस दंगल के साथ रिलीज़ नहीं हो सकेगा। अब देखते हैं कि जग्गा जासूस इस नई मुश्किल से बचने का क्या रास्ता निकालता है। इस बीच फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें रणबीर और कटरीना शुतुरमुर्ग की सवारी करते दिख रहे हैं।