विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'बागी' का रोमांच-रोमांस से भरपूर दमदार ट्रेलर, देखिए श्रद्धा का एक्शन भी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 14 Mar 2016 08:34 PM (IST)

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और आ ही गया 'बागी' का दमदार ट्रेलर, जो उम्मीद के मुताबिक रोमांच, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। इसमें श्रद्धा कपूर किसी भी मामले में टाइगर श्रॉफ से कम नहीं है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और आ ही गया 'बागी' का दमदार ट्रेलर, जो उम्मीद के मुताबिक रोमांच, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। इसमें श्रद्धा कपूर किसी भी मामले में टाइगर श्रॉफ से कम नहीं है। वो भी टाइगर की तरह मारधाड़ करती नजर आ रही हैं। साथ ही पहली बार वो स्विमशूट में भी दिख रही हैं।

'बागी' के लिए बोल्ड हुईं श्रद्धा, पहली बार दिखीं स्विमशूट में, लग रहीं बेहद हॉट

टाइगर के साथ लिप-टू-लिप किस भी है श्रद्धा का। उन्होंने ही ट्विटर पर 'बागी' का ट्रेलर ट्वीट किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही दे दी थी। इस जानकारी के साथ टाइगर ने इस फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें वो श्रद्धा को सीने से चिपकाए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

टाइगर ने 'बागी' का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 14 मार्च की तारीख ही क्यों तय की, इसके पीछे भी खास वजह है। दरअसल, आमिर खान को वो अपना लकी चार्म मानते हैं और इस तारीख को उनका बर्थडे होता है। इसलिए टाइगर ने अपने इस फेवरेट एक्टर के बर्थडे पर 'बागी' का ट्रेलर लॉन्च करने का पहले से फैसला कर लिया था। टाइगर को फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले आमिर खान ही हैं।

सलमान खान ने छोड़ दी शराब और वजह भी आई सामने!