Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कन्नड़-तमिल भाषा विवाद के बीच Kamal Haasan के फैंस ने चलाया ट्रेंड, बयान पर माफी नहीं मांग रहे Thug Life एक्टर

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 02:42 PM (IST)

    कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान की वजह से काफी बवाल हुआ। अभिनेता से माफी की डिमांड की गई लेकिन उन्होंने माफी मांगने के बजाय वहां पर अपनी फि ...और पढ़ें

    ठग लाइफ एक्टर कमल हासन के सपोर्ट में उतरे फैंस/ फोटो- Instagram
    ठग लाइफ एक्टर कमल हासन के सपोर्ट में उतरे फैंस/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. ठग लाइफ को कर्नाटक में नहीं रिलीज करेंगे कमल हासन
    2. विवाद के बीच कमल हासन के फैंस ने शुरू किया ये ट्रेंड
    3. अभिनेता ने अपने बयान पर माफी मांगने से किया था इनकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमल हासन और विवादों का नाता काफी गहरा रहा है। जल्द ही अभिनेता फिल्म ठग लाइफ में दिखाई देंगे। हालांकि, उससे पहले ही अभिनेता ने अपने एक बयान से बवाल मचा दिया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक बयान देते हुए साउथ सुपरस्टार ने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है। 

    उनके इस बयान से कर्नाटक के लोग काफी खफा हो गए थे और अभिनेता से माफी मांगने के लिए कहा था। हालांकि, इसके विपरीत न तो एक्टर ने माफी मांगी, उल्टा उन्होंने अपनी फिल्म  'ठग लाइफ' (Thug Life Movie) को कर्नाटक में न रिलीज करने का फैसला लिया। इस पूरे विवाद के बीच अब कमल हासन के देशभर के फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चला दिया है। 

    कमल हासन के फैंस ने सोशल मीडिया पर चलाया ये ट्रेंड? 

    कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान के लिए जब माफी मांगने से इनकार किया, तो इस पर अदालत ने अभिनेता को कहा कि ये उनका 'अहंकार' बोल रहा है, जिसे लेकर अब अभिनेता के फैंस सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और पूछ रहे हैं कि वह किस गलती की माफी मांगे?

    यह भी पढ़ें: 'किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगें...', कमल हासन केस में कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्या-क्या कहा?

    Kamal Haasan

    Photo Credit- X Account

    आई स्टैंड विद कमल हासन (#IStandWithKamalHaasan) ट्रेंड चलाते हुए एक यूजर ने लिखा, "कमल हासन ने क्या गलत कहा, 7वीं क्लास की तमिल टेक्स्ट बुक में भी ये ही मेंशन है कि कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और द्रविड़ जैसी भाषाएं तमिल से ही निकली हैं। तमिल सभी भाषाओं की मां है"। 

    खबरें और भी

    thug life actor kamal haasan

    Photo Credit- X Account

    यूजर्स ने कहा माफी मांगने से इनकार करना गलत नहीं है

    एक यूजर ने 'ठग लाइफ' एक्टर के बयान को लेकर माफी न मांगने के फैसले को सपोर्ट किया है। फैन ने लिखा, "कन्नड़ की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है, लेकिन तमिल का कन्नड़ भाषा पर इन्फ्लुएंस है, ये एक सच्चाई है, अपमान नहीं। कमल हासन की बात को गलत तरीके से लिया गया है। उनका माफी न मांगना अहंकार नहीं, बल्कि सिद्धांत है"। 

    Photo Credit- X Account

    दूसरे यूजर ने लिखा, "कमल हासन जो बोल रहे हैं, वह 100% सही है। तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। कन्नड़ और सभी अन्य भाषाएं तमिल से जुड़ी हुई हैं। ये भाषा का इतिहास है, किसी का अपमान नहीं। सच्चाई को माफी की जरूरत नहीं होती, इतिहास को किसी की परमिशन नहीं चाहिए"। 

    कर्नाटक में ठग लाइफ के रिलीज न होने से मेकर्स का नुकसान? 

    कर्नाटक में अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' को रिलीज न करने से मेकर्स को12 से 15 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है। ये फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, अभिरामी, सान्या मल्होत्रा सहित कई एक्टर्स नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें: 'आप होंगे कमल हासन, मगर...', कन्नड़ भाषा विवाद पर हाईकोर्ट की एक्टर को फटकार