विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, 'बेफिक्रे' के लिए कितना पसीना बहा रहे हैं रणवीर सिंह

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 09:48 AM (IST)

रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। दरअसल रणवीर की ये मेहनत उनकी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह इन दिनों पेरिस में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए वो जमकर मेहनत कर रहे हैं। उनका एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वो एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बॉडी देखर आप जरुर कहेंगे वॉव।

एआर रहमान को जापान में मिलने जा रहा है फुकुओका पुरस्कार

रणवीर की ये मेहनत फिल्म में चार चांद लगाने वाली है। वैसे खबरें है कि फिल्म में वो वाणी कपूर के साथ 23 किस सीन और लव मेकिंग सीन करते नजर आएंगे। कई मौकों पर वो बिना शर्ट के अपनी बॉडी को भी फ्लॉट करते दिखेंगे। अब जब रणवीर ने अपनी बॉडी पर इतनी मेहनत की है तो इतना तो हक बनता ही है कि वो इसे एक्पोज भी करें।

देखिए, रितेश-नरगिस की 'बैंजो' का म्यूजिकल ट्रेलर हुआ रिलीज

'बेफिक्रे' का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी की है। आखिरी बार उन्होंने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का निर्देशन किया था। रणवीर सिंह और वाणी कपूर की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है।