विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका रणवीर की शादी की यह है पहली तस्वीर, देखिए और दीजिये बधाई

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:08 AM (IST)

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को सम्पन्न हुई।

दीपिका रणवीर की शादी की यह है पहली तस्वीर, देखिए और दीजिये बधाई
दीपिका रणवीर की शादी की यह है पहली तस्वीर, देखिए और दीजिये बधाई

आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl दीपिका और रणवीर सिंह कुछ दिनों से खूब खबरों में रहे हैं। दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। गुरुवार को सिंधी रीति रिवाज से दोनों का शादी सम्पन्न हुई। इस शादी को लेकर खास तौर पर इंतजाम किए गए थे कि तस्वीर लीक न हो पाए और इसमें उनकी टीम कामयाब भी रही। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें जरूर आई लेकिन दुल्हा-दुल्हन को साफ तौर पर नहीं देखा गया। लेकिन अब अॉफिशियली दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ गई है जिसे आप सबसे यहां देख सकते हैं। 

बॉलीवुड की ओम शांति ओम गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। रणवीर दीपिका ने अपनी शादी को लेकर जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। और अब अपनी पहली तस्वीर को भी दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह सीधे इटली की है जिसे रणवीर और दीपिका की टीम ने जारी किया है। इन्हीं तस्वीरों को रणवीर और दीपिका के इंस्टाग्राम पर भी देखा जा सकता है। पिछले दो तीन दिन से लगातार तस्वीरों का इंतजार मीडिया और फैंस को था क्योंकि शादी इटली में हो रही है और 13 से लेकर 15 नवंबर के बीच कई आयोजन हुए। लेकिन तस्वीरें बाहर नहीं आ सकी। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया था कि तस्वीरें लीक न हो पाए। 

इस बीच लगातार सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर मीम और कुछ तस्वीरों को जरूर शेयर किया गया लेकिन इसमें से ज्यादातर पूराने थे। वेन्यु की कुछ तस्वीरें आई थी जिन्हें आप इस खबर में देख सकते हैं। 

दीपिका और रणवीर ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा की और जैसे ही तस्वीर इंस्टाग्राम पर आई तो लाइक्स की बाढ़ आ गई। महज कुछ मिनटों में लाखों लोगों ने इस तस्वीर को देखा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

तस्वीर में आप देख सकेंगे कि दीपिका की साड़ी लाल कलर की है जिसके पल्लू पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखा है। साड़ी पर गोटा पत्ती का वर्क किया गया है और दीपिका ने हाथ में कलीरे पहन रखे हैं। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में दीपिका खूबसूरत लग रही हैं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को कोंकणी शादी हुई थी और 15 नवंबर को दोनों सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई।

इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने लाल रंग का साब्यसाची का डिजायनर लहंगा पहना तो रणवीर सिंह सब्यसाची के ही डिजायनर शेरवानी में नजर आयेl दीपिका ने खूबसूरत लंहगा पहना था। रणवीर और दीपिका ने पूरी शादी में अपने परिधान में कलर कोर्डिनेशन का पूरा ख्याल रखाl बताया जा रहा है कि दूल्हे राज रणवीर ने ग्रेंड एंट्री ली थी। उन्होंने गोविंदा और अनिल कपूर के हिट सॉन्ग्स पर खूब डांस किया। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न, अनिल कपूर और गोविंदा के गानों के साथ जमा रंग

बताते चलें कि, दीपिका रणवीर जल्द भारत लौटेंगे और बताया जा रहा कि पहले रिसेप्शन बैंगलुरु में और फिर मुंबई में होगा। जानकारी के मुताबिक बैंगलुरु में रिसेप्शन 21 नवंबर को और मुंबई में 28 नवंबर को होगा। 

यह भी पढ़ें: सरहद पार पाकिस्तान में भी दीपिका रणवीर को लेकर हो रही ऐसी बातें, सुनकर चौंक जाएंगे