विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाक की अटकलों पर अर्जुन रामपाल का ये रहा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 30 Aug 2015 03:26 PM (IST)

पिछले कुछ समय से एक बार फिर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्‍नी मेहर जेसिया के बीच तलाक होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि हर बार इस तरह की खबरों पर भड़कने वाले अर्जुन रामपाल इस बार कुछ भी कहने के मूड में नहीं हैं, मगर उन्‍होंने मुंबई में चल रहे

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से एक बार फिर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया के बीच तलाक होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि हर बार इस तरह की खबरों पर भड़कने वाले अर्जुन रामपाल इस बार कुछ भी कहने के मूड में नहीं हैं, मगर उन्होंने मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर मोनिशा जैसिंग के शो के लिए पत्नी के साथ पहुंचकर तलाक की चर्चा करने वालों को करारा जवाब दिया।

अब ये हीरो बन गया है बॉलीवुड का नया सीरियल किसर

जी हां, और पूरे शो के दौरान अर्जुन और मेहर एक दूसरे के साथ बातचीत करते और मुस्कुराते नजर आए और अपने इस पब्लिक आउटिंग को खुलकर एन्जॉय करते दिखे। अपनी सीट पर बैठने से पहले दोनों ने फोटोग्राफर्स को खूब पोज भी दिए और फिर सबसे अगली कतार में एक साथ बैठ गए।

अब रणबीर से शादी के सवाल पर कट्रीना ने रख दी ये शर्त

आपको बता दें कि जब से रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान एक दूसरे से अलग हुए हैं, तब से ही अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर के बीच तलाक की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं और पिछले कुछ समय से एक बार फिर इसकी अटकलें तेज हैं। दोनों 1998 में शादी की थी और अब उनकी दो बेटियां भी हैं।