विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की कार में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर नहीं बल्कि बैठी थीं ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 24 Jun 2017 09:58 AM (IST)

सलमान और सोहेल खान की फिल्म ट्यूबलाइट को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

सलमान खान की कार में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर नहीं बल्कि बैठी थीं ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस
सलमान खान की कार में गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर नहीं बल्कि बैठी थीं ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस

मुंबई। सलमान और सोहेल खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' आज रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर गुरुवार की रात एक पार्टी हुई जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने दस्तक दी। खास बात यह थी कि सलमान खान की कार में उनकी गर्लफ्रेंड की बजाय इस बार कोई और एक्ट्रेस बैठी थीं। 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसको लेकर हुई एक पार्टी में कुछ एेसा हुआ जिस पर शायद आपको यकीन न हो। दरअसल, सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों कई बार साथ दिखाई भी दिए। लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। इस बार सलमान खान की कार में उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया नहीं बल्कि बॉलीवुड की प्रिटि वुमन प्रीति जिंटा बैठी हुई थीं।

यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और इलियाना ने अनिल कपूर को ऐसा क्या कहा कि झकास कपूर ने लगा दी डांट

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सलमान के साथ कार में प्रीति जिंटा हैं।

तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि सलमान खान आगे वाली सीट पर और प्रीति जिंटा पीछे वासी सीट पर बैठे हैं।

खैर, सलमान और प्रीति जिंटा काफी अच्छे दोस्त हैं। तो दोनों साथ में ट्यूबलाइट को लेकर हुए इवेंट पर गए। 

बात करें, सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की तो वो दूसरी कार से इवेंट पर पहुंची।

यूलिया वंतूर के साथ सिंगर पलक मुछाल और पलक के भाई पलाश थे।

बता दें कि, पलक मुछाल ने सलमान की फिल्मों के कई गानों को आवाज दी है। 

आपको बता दें कि, यह पार्टी यशराज स्टूडियो में रखी गई थी। इस मौके पर ट्यूबलाइट फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट मतिन रे टैंगु अपनी फैमिली के साथ पहुंचे।