विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप भी जानिए! आमिर का नाम क्यों पड़ा 'पीके'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 28 Nov 2014 12:54 PM (IST)

आमिर खान ने जल्द ही रिलीज होने जा रही अपनी अगली फिल्म 'पीके' को लेकर सस्पेंस कायम रखा है। हालांकि हर कोई जान गया है कि फिल्म में आमिर का नाम पीके है। लेकिन फिल्म में उनका नाम पीके क्यों है, इसका खुलासा नहीं हुआ था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान ने जल्द ही रिलीज होने जा रही अपनी अगली फिल्म 'पीके' को लेकर सस्पेंस कायम रखा है। हालांकि हर कोई जान गया है कि फिल्म में आमिर का नाम पीके है। लेकिन फिल्म में उनका नाम पीके क्यों है, इसका खुलासा नहीं हुआ था।

फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो लॉन्च किया गया है जिसे देखकर पता चलता है कि आखिर आमिर के किरदार का नाम पीके क्यों है।

इस प्रोमो में आप देखेंगे कि फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभा रही अनुष्का शर्मा आमिर से उनका नाम पूछती हैं। आमिर भोजपुरी भाषा में कहते हैं कि, 'उनका कोई नाम नहीं है लेकिन न जाने क्यों लोग उन्हें पीके-पीके बुलाते हैं।'

इसके बाद प्रोमो बेहद मजेदार हो जाता है, जिसमें हर कोई आमिर से पूछता है 'पीके है क्या?' कुछ लोग आमिर की पिटाई करते और उनके पीछे भागते भी नज़र आते हैं। आखिर में पुलिस स्टेशन में एक पुलिसवाला आमिर को एक चपत लगाकर पूछता है कि पीके है क्या? इसपर आमिर कहते हैं, 'हां, लेकिन आप सबको कैसे पता।'

यूट्यूब पर इस मजेदार वीडियो का लुत्फ आप भी उठा सकते हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ें: पीके ने रिलीज होने से पहले ही कमा लिए 85 करोड़

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी में चल रहा था सेक्स रैकेट