यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आप जिस शिखर पर हैं...', Kapil Sharma ने ब्वॉयफ्रेंड का नाम लेकर की Janhvi Kapoor की टांग खिंचाई
Janhvi Kapoor अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार दोनों को पार्टी करते हुए और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता ...और पढ़ें

HighLights
- कपिल के शो में पहुंचे जाह्नवी-राजकुमार
- शो में मस्ती करते दिखे स्टार्स
- शिखर का नाम लेकर कपिल ने किया एक्ट्रेस को टीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों स्टार्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये जोड़ी कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंची है, जिसका प्रोमो भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी और राजकुमार राव शो में कॉमेडी किंग कपिल और उनकी टीम के साथ मिलकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शो के होस्ट जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर (Shikhar Pahariya) का नाम लेकर उनकी टांग खिंचाई करते हुए नजर आए।
जाह्नवी को टीज करते दिखे कपिल
बुधवार को कुछ देर पहले कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। इस प्रोमो की शुरुआत राजकुमार और जाह्नवी की मस्ती के साथ हुई, जिसमें वह गेम खेलते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद कपिल ने एक्ट्रेस को उनके लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल करते हुए टीज किया।
View this post on Instagram
कॉमेडियन कहते हैं कि जाह्नवी आप सेम इंटरेस्ट का लाइफ पार्टनर चुनेंगी या फिर जिस 'शिखर' पर आप आज हैं...। इतना सुनते जाह्नवी ब्लश करने लग जाती हैं। बता दें कि जाह्नवी और शिखर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।
खबरें और भी
शादी को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपने और शिखर की शादी को लेकर भी बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं, तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अभी अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे रही हूं और शादी की जो खबरें आती हैं उनसे सहमत नहीं हूं।