Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने ऑस्ट्रेलिया से शेयर किया फोटो डंप, निक जोनस नहीं इस खास वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 11:58 AM (IST)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया से अपनी कई सारी फोटोज और वीडियो पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस यहां अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने तलवे पर की लहसुन की मालिश
    प्रियंका चोपड़ा ने तलवे पर की लहसुन की मालिश

    HighLights

    1. लहसुन में होते हैं एंटी इन्फलेमेटरी गुण
    2. पति निक जोनस को बांहों में भरे नजर आईं एक्ट्रेस
    3. द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑस्ट्रेलिया से कई सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस यहां पर अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्ल अर्बन,इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन और अन्य स्टार्स स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में जोरदार एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं।

    प्रियंका के पैरों में लगी थी चोट

    हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ कई हैप्पी मोमेंट्स शेयर किए जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। निक भी इस समय प्रियंका और मालती के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसके अलावा प्रियंका ने पैर पर लगी चोटों की भी कुछ झलकियां दीं। प्रियंका की इस तस्वीर से उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी।

    प्रियंका ने जो फोटो डंप शेयर किया है उसकी पहली तस्वीर में वो पति निक जोनस को अपनी बांहों में पकड़े नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में मालती कार्टून कैरेक्टर पॉ पैट्रोल से मिलती नजर आ रही हैं। इसके बाद प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पैर पर लगी चोटें दिखा रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़ें: बेटी और मां के पास होने पर भी Priyanka Chopra को क्यों सता रही पति निक जोनस की याद? वीडियो शेयर कर जताया प्यार

    पैरों पर लहसुन रगड़ने वाला वीडिया हुआ वायरल

    इन सभी फोटोज और वीडियो के बीच में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थी एक वीडियो जिसमें प्रियंका के तलवे में कोई लहसुन की कलियों से मालिश कर रहा है। द डायरिज ऑफ डियाना नाम से एक फैन एक्ट्रेस से सवाल करता है कि लहसुन की कलियां पैरों के लिए क्या करती हैं? इस पर एक्ट्रेस उन्हें जवाब देती हैं कि ये सूजन कम करने और बुखार में मदद करता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    द ब्लफ के अलावा,प्रियंका चोपड़ा की झोली में हेड ऑफ स्टेट्स भी हैं। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज सिटाडेल का दूसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है। वहीं प्रियंका चोपड़ा,आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर बॉलीवुड फिल्म जी ले जारा की भी घोषणा हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान Priyanka Chopra हुईं घायल, खून से लथपथ नजर आई एक्ट्रेस