विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के लिए गए तो इस हीरो ने पूरा गांव ही रंगवा दिया!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2015 11:03 AM (IST)

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' हर अंदाज जुदा होता है। अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म की शूटिंग पटियाला में कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरे गांव में रंग करवा दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' हर अंदाज जुदा होता है। अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म की शूटिंग पटियाला में कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरे गांव में रंग करवा दिया।

इसे भी पढ़ें: 'इंडियन वॉर हीरोज' पर तैयार होगी एक एनिमेटेड सीरीज

कुछ समय पहले की बात है कि सुपर स्टार सलमान खान ने गांव करजत में शूटिंग की थी, तो पूरे गांव को नया रंगवा दिया था। अब अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग` की शूटिंग के लिए वहां पहुंचे तो पंजाब के संगरुर जिले के 'मालोमाल' गांव को कलरफुल मेकओवर दे दिया।

सूत्र ने बताया, 'गांव के मकानों को लाल, केसरिया, पीले जैसे चमकीले रंगों से रंग दिया गया, ताकि पुराना लुक आ सके। प्रोडक्शन टीम की इच्छा थी कि गांव वालों ने जो भी सुविधाएं उन्हें दी है, इसके बदले में वे कुछ बेहतर लौटा सकें।'

इसे भी पढ़ें: फैशन लाइन शुरू करना चाहती हैं निक्की रीड

यूनिट हेड ने बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'मालोमाल में मकानों की हालत बहुत अच्छी नहीं थी। नया लुक देने और उन्हें रंगने की जरूरत भी थी। जब अक्षय सर और प्रोडक्शन टीम ने मिलकर पूरे गांव को रंगवा दिया तो गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने हमें स्वादिष्ट पंजाबी खाना भी खिलाया।'

इस साल जनवरी में सलमान खान ने भी सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान 'करजत' गांव को पूरा रंगवा दिया था। अक्षय से इस बारे में कोई बात नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें: करीना के पति को मिली सलमान की अगली फिल्म!