विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TBMAUJ Trailer: रोमांटिक लव स्टोरी में छिपा है ये ट्विस्ट, रिलीज हुआ Shahid Kapoor की फिल्म का शानदार ट्रेलर

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 18 Jan 2024 06:16 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:24 PM (GMT+05:30)

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ...और पढ़ें

सामने आया 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)
सामने आया 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ट्रेलर (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. लॉन्च हुआ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर
  2. शाहिद और कृति की जोड़ी मचाएगी धमाल
  3. जानिए कब रिलीज होगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Kapoor-Kriti Sanon TBMAUJ Trailer: काफी समय से शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है। हाल ही में इन दोनों की आने वाली फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिवील किया गया है।

इतना नहीं फिल्म से पहला गाना भी सामने आ चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। ऐसे में फैंस की इस एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स की तरफ से 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

लॉन्च हुआ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर

बुधवार को मेकर्स की तरफ से ये घोषणा की गई थी कि 18 जनवरी यानी आज 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। तयसमयानुसार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का लेटेस्ट ट्रेलर सामने आ गया है। मैडॉक फिल्म ने शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के इस ट्रेलर को देखने ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि ये मूवी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है, जो कृति का रोबोट होने से जुड़ा है। 2 मिनट 57 सेकेंड का ये ट्रेलर इतनी ज्यादा शानदार है, जिसे देखकर आपको वाकई मजा आने वाला है।

शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कारगार साबित होगी। इन दोनों फिल्म कलाकारों के अलावा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के इस लेटेस्ट ट्रेलर में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की झलक देखने को मिल रही है।

जानिए कब रिलीज होगी शाहिद और कृति ये फिल्म

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक नजर डाली जाए शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो 9 फरवरी 2024 ये मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बता दें कि वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए निर्माता दिनेश विजान की इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor की नई फिल्म का गाना Laal Peeli Akhiyaan हुआ रिलीज, कृति सेनन ने लगाए जमकर ठुमके