Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Om Shanti Om में कैमियो के लिए शाह रुख खान से तब्बू को मिला था खास तोहफा, 17 साल बाद किया खुलासा

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 11:55 AM (IST)

    साल 2007 में रिलीज हुई शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम ने पर्दे पर कमाल कर दिखाया था। इस फिल्म को फराह खान के डायरेक्ट किया था। इस ...और पढ़ें

    औरों में कहां दम था एक्ट्रेस तब्बू (फोटो एक्स)
    औरों में कहां दम था एक्ट्रेस तब्बू (फोटो एक्स)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' है को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनकी जोड़ी एक बार फिर अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं।

    फिल्म और अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से साझा करती नजर आ रही हैं। इस बीच तब्बू ने 17 साल पुराना एक किस्सा शेयर किया जो शाह रुख खान और उनकी फिल्म ओम शांति ओम से जुड़ा हुआ है।

    तब्बू को याद आया 17 साल पुराना किस्सा

    'औरों में कहां दम था' एक्ट्रेस तब्बू ने जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 17 साल पुरानी फिल्म ओम शांति ओम को याद किया। जी हां ये वही फिल्म है जिससे दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी में तब्बू भी नजर आई थी। उन्होंने फिल्म के सुपरहिट गाने दीवानगी दीवानगी में कैमियो किया था। इस गाने में न सिर्फ तब्बू बल्कि कई सुपरहिट स्टार्स नजर आए थे।

    यह भी पढे़ं-  क्यों बंद हुई Ajay Devgn की 'चाणक्य'? बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहीं फिल्मों पर Neeraj Pandey ने कही ये बात

    शाह रुख से मिला था महंगा तोहफा

    तब्बू ने फिल्म के उस गाने को याद करते हुए कहा, कि बहुत सारे लोग उन्हें और शाह रुख खान को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। दीवानगी दीवानगी गाने में शाह रुख के साथ स्लो मोशन शॉट में मैं नजर आई। इस मौके पर लाल साड़ी में थीं।

    इस गाने को हमने एक शॉट में किया था। मैंने इसे फराह के लिए किया और हां, यह बहुत मजेदार था। उन्होंने मेरे लिए कुछ बेहतरीन कपड़े, शानदार बाल और मेकअप किया। इसके अलावा हमें शाह रुख खान से बहुत महंगे उपहार भी मिले थे। हालांकि, वो उपहार क्या थे इसका अभिनेत्री ने खुलासा नहीं किया। 

    खबरें और भी

    तब्बू का वर्कफ्रंट 

    तब्बू के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘क्रू’ में देखा गया था। अब वो अजय देवगन के साथ ‘औरों में कहां दम था’ में नजर आएंगी। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी हैं। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। 

    यह भी पढे़ं-  जब 'विरासत' के सेट पर Tabu के सिर पर डायरेक्टर ने उड़ेल दिया था नारियल का तेल, 27 साल बाद किया रिवील