Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह महीने की हुई Swara Bhasker की लाडली बेटी राबिया, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिखाई झलक

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:18 PM (IST)

    Swara Bhasker ने बीते साल अपनी बेटी का स्वागत किया है और इस समय एक्ट्रेस अपनी इस नई जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अक्सर सोशल मीडिया पर राबिया के ख ...और पढ़ें

    छह महीने की हुई राबिया (Photo Credit: Instagram)
    छह महीने की हुई राबिया (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने बीते साल सितंबर में अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति फहाद और लाडली बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिर चाहें वो राबिया के नामकरण की हो या उसकी छठी की।

    अब इसी बीच स्वरा ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लाडली राबिया के छह महीने पूरे होने की खुशी शेयर करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का पूरा परिवार राबिया को गोद में लिए हुए नजर आया।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhaskar Video: स्वरा भास्कर ने बेटी की 'छठी' पर गाया लोक गीत, वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

    छह महीने की हुई राबिया

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, उनकी बेटी राबिया अब 6 महीने की हो गई है। इसी की खुशी उन्होंने सबके साथ शेयर की है। एक फोटो में राबिया पापा फहाद की गोद में सोते हुए नजर आ रही हैं।

    वहीं, कुछ दूसरी तस्वीरों में राबिया को अपनी नानी की गोद में आराम फरमाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में वह अपनी मम्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, स्वरा ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस भी इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

    खबरें और भी

    बीते साल दिया था बेटी को जन्म

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फहाद संग बीते साल फरवरी में ही शादी रचाई थी और जून 2023 में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। फिर स्वरा और फहाद ने 23 सितंबर को अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया था। राबिया के जन्म के दो दिन बाद उन्होंने तस्वीर शेयर कर सबके साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था।

    यह भी पढ़ें: Swara Bhasker को याद आ रही है बॉलीवुड की दिवाली पार्टी, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर किया अपना दुख