विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘दोबारा ऐसा नहीं करूंगी, Swara Bhaskar को सता रही है पति फहाद की याद

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Sun, 03 Sep 2023 09:41 PM (IST)

Swara Bhaskar Video स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने हाल ही में पति संग मेटरनिटी शूट ( Swara Bhasker maternity Photoshoot ) करवाया था । हालांकि इन दिनो ...और पढ़ें

Swara Bhaskar And Fahad Ahmad Photo Credit Instagram
Swara Bhaskar And Fahad Ahmad Photo Credit Instagram

HighLights

  1. स्वरा भास्कर ने शेयर किया मेटरनिटी शूट का वीडियो
  2. स्वरा इन दिनों अपने पेरेंट्स के पास दिल्ली में है
  3. इन दिनों पति से दूर रह रही है स्वरा भास्कर

 नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Video: स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने पति संग अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया है, लेकिन इस वीडियो के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा है जिसे पढ़ने के बाद हर कोई एक बार को टेशन में आ रहा है।

स्वरा को सता रही है पति की याद

एक्ट्रेस स्वरा इन दिनों अपने पेरेंट्स के घर दिल्ली में है। जहां उन्होंने पति संग मेटरनिटी शूट (Swara Bhasker maternity Photoshoot) करवाया था। हालांकि इन दिनों स्वरा के साथ उनके पति फहाद अहमद नहीं है और वह उन्हें बेहद याद कर रही है। इसका खुलासा खुद उन्होंने शेयर किए वीडियो में  किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

फहाद अहमद से दूर है स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फहाद के लिए एक क्यूट वीडियो शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, ‘फहाद अहमद आपकी याद आ रही है। जल्दी आओ, मैं वादा करती हूं कि आपको दोबारा किसी शूट के लिए पोज नहीं दूंगी.’।  इस वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन में नजर आ रही है। वहीं, फहाद ने ब्लू शर्ट और पैंट पहने हुए है।

कब होगी एक्ट्रेस की डिलीवरी

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था । प्यारा से पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनका बच्चा अगले महीने यानी अक्टूबर में आया आएगा। इसी के साथ स्वरा ने यह भी बताया कि उनका बेबी अक्टूबर में जन्म लेगा। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमदसे इसी साल 16 फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई ।

बता दें कि स्वरा और फहाद की पहली मुलाकात साल 2020 में स्वरा एक रैली के दौरान हुई थी। जहां से इनकी बात का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगे। फिर कपल ने इसी शादी की ।