विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्‍वरा भास्‍कर के बारे में यह जान सराहना करते नहीं थकेंगे आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 10 May 2016 12:05 PM (IST)

स्‍वरा भास्‍कर की नौकरानी के साथ हाल ही में एक हादसा हो गया। ऐसे में वो तुरंत अपना काम छोड़ उससे मिलने अस्‍पताल पहुंच गईं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। फिल्म 'नील बटे सन्नाटा' में स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी के लिए रियल-लाइफ हीरो की भूमिका निभाई थीं। मगर वो असल जिंदगी में भी यह भूमिका निभाती नजर आई हैं। वो उन सितारों में से नहीं हैं, जिनके दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और होते हैं। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं।

धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती के मूड में दिखे माधवन

दरअसल, स्वरा को हाल ही में एक फिल्म इवेंट में हिस्सा लेना था। मगर तभी उनकी नौकरानी के साथ एक हादसा हो गया, जो सालों से उनके लिए काम करती आ रही है। ऐसे में स्वरा ने अपना प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित करने का फैसला ले लिया, ताकि वो तुरंत अपनी नौकरानी से मिलने अस्पताल पहुंच सकेंं।

रणबीर-कट्रीना मोरक्को हुए रवाना, पर किया कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान!

स्वरा की नौकरानी एक सड़क हादसे में चोटिल हो गई थी और स्वरा उस वक्त व्यक्तिगत तौर पर उसके साथ मौजूद रहना चाहती थीं और सुनिश्चित करना चाहतींं थीं कि उसे हर संभव उचित इलाज मुहैया हो सके। तो वाकई में इसे कहते हैं रियल-लाइफ हीरो। एक स्टार होने के बावजूद स्वरा ने अपना काम छोड़ नौकरानी के मुश्किल वक्त में उसका साथ दिया।