विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन से तलाक के बदले 400 करोड़ लेंगी सुजैन?

By Edited By:
Updated: Tue, 29 Jul 2014 08:34 AM (IST)

सुजैन खान और अभिनेता रितिक रोशन को अलग हुए काफी वक्त हो गया है। दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे चुके हैं। अब

News Article Hero Image

मुंबई। सुजैन खान और अभिनेता रितिक रोशन को अलग हुए काफी वक्त हो गया है। दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे चुके हैं। अब खबर है कि सुजैन ने रितिक रोशन से गुजारा भत्ता के तौर पर 400 करोड़ रुपये मांगे हैं।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, सुजैन ने रितिक रोशन से 400 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता की मांग की है। हालांकि रितिक की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले साल सुजैन और रितिक ने अलग होने का फैसला लिया था। दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं, लेकिन बीच में दोनों अपने बच्चों के लिए मिले थे। सुजैन और रितिक दोनों ही बच्चों की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते हैं।

पढ़ें - रितिक-कट्रीना की जोड़ी सुपरहिट

पढ़ें - इतने साल बाद साथ दिखेगी ये जोड़ी