विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड से ही चक्‍कर चला रही हैं सुष्मिता!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 25 Mar 2015 05:33 PM (IST)

सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वो भी अपनी लव लाइफ को लेकर। वह हाल ही में करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं, मगर अकेले नहीं, बल्कि किसी के साथ। वो भी उसके हाथों में हाथ डाले! पहले तो पता नहीं चल पाया कि आखिर

News Article Hero Image

मुंबई। सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वो भी अपनी लव लाइफ को लेकर। वह हाल ही में करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं, मगर अकेले नहीं, बल्कि किसी के साथ। वो भी उसके हाथों में हाथ डाले! पहले तो पता नहीं चल पाया कि आखिर ये शख्स है कौन, जिनके सुष्मिता इतने करीब आ चुकी हैं। अब इसका खुलासा हो चुका है।


62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, कंगना बनी 'क्वीन'

सुष्मिता के साथ नजर आने वाले ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और नाइट क्लब ओनर रितिक भसिन ही हैं। उन्होंने भी करीम मोरानी की बर्थडे पार्टी में शिरकत की थी और सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता उनके साथ काफी खुश नजर आईं और उन्हें देख साफ लग रहा था कि एक दूसरे के प्यार में हैं।

ये क्या, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत नहीं कर रहे हैं शादी!

इस कपल से जुड़े एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि भी की और कहा कि सुष्मिता और रितिक एक दूसरे के साथ हैं और रितिक की सुष्मिता की बेटी से भी अच्छी जमती है। वैसे तो सुष्मिता को अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा खुलकर बातें करते देखा गया है, लेकिन पता नहीं क्यों इस बार वो इसको लेकर चुप हैं।