विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन ने उजागर की रियालिटी शोज की ये हकीकत

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 07:49 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Jun 2016 10:26 AM (GMT+05:30)

पॉर्न इंडस्‍ट्री छोड़ बॉलीवुड में कदम रखने वालीं सनी लियोन, सलमान खान होस्‍टेड ‘बिग बॉस’ और ‘स्प्ट्सिविला’ जैसे टीवी के रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन को भी अब खबरों में बना रहना आ गया है। पिछले दिनों उन्होंने खुशहाल और सफल शादीशुदा जिंदगी के बारे में टिप्स दिए थे, तो अब टीवी रियलिटी शो की यकीकत बयां की है। सनी, सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस’ और ‘स्प्ट्सिविला’ जैसे टीवी के रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने बताया कि रियलिटी शो रियल होते हैं, वे स्क्रिप्टिड नहीं होते।

अपने ही जाल में फंसे जेठालाल, अब होने वाला है इतना बुरा हाल

‘जिस्म 2’ की एक्ट्रेस ने कहा कि रियलिटी शोज के सुर्खियां हासिल करने वाले पल सेट पर मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाले होते हैं, क्योंकि वे दर्शक होते हैं। इन पलों को क्रिएट नहीं किया जाता है।

सनी ने कहा, ‘मुझे रियलिटी टीवी शोज पसंद हैं। मैं जानती हूं कि बहुत से लोग सोचते हैं कि ये स्क्रिप्टिड होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ बेहद चौंका देने वाले पलों के बारे में हमें कोई अंदाजा नहीं होता है कि वे होने वाले हैं।’

सनी ‘एमटीवी स्प्ट्सिविला’ के अपकमिंग 9वें सीजन में बतौर होस्ट वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के जरिए ही सनी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। पॉर्न इंडस्ट्री को छोड़ कर आईं सनी ने बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है।