विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: ...और इस तरह मिट गईं सनी-शाह रूख़ की दूरियां!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 11:23 AM (IST)

सनी लियोनी ने शाह रूख़ से कहा, जानम देख लो मिट गईं दूरियां... फिर शाह रूख़ ने दिया बेहद रोमांटिक जवाब...

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोनी रईस में आइटम सांग लैला कर रही हैं, जो इंटरनेट पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने को रिलीज़ करने के पहले सनी लियोनी और किंग ख़ान के बीच मज़ेदार बातचीत हुई।

दरअसल, शाह रूख़ ने पहले एक वीडियो डाला था, जिस पर उन्होंने लिखा था कि अब तो पापा को भी बोल दिया। और इंतज़ार नहीं कर सकता। अभी यहां आओ। इस पर सनी लियोनी शाह रूख़ को जवाब दिया- ''जानम देख लो मिट गईं दूरियां, मैं यहां हूं, यहां हूं।'' ग़ौरतलब है कि ये वीर-ज़ारा का गाना है, जो शाह रूख़ और प्रीति ज़िंटा पर फ़िल्माया गया है। इसके बाद शाह रूख़ ने सनी को जवाब दिया- ''उफ़ सनी लियोनी उर्फ़ लैला आप यहां हैं... यहां हैं... यहां हैं...।'' इस दिलचस्प बातचीत के ख़त्म होने के बाद सनी लियोनी ने लैला सांग अपने फैंस के लिए साझा किया।

इसे भी पढ़ें- दंगल में आमिर ख़ान ने बीवी किरण राव की सलाह पर किया ये काम