Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Priya Sachdeva ने दिया पाई-पाई का हिसाब, अब फीस को लेकर झूठ नहीं बोल सकतीं करिश्मा कपूर?

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 02:43 PM (IST)

    संजय कपूर (Sunjay Kapur) की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdeva) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बच्चों ...और पढ़ें

    प्रिया सचदेवा के साथ संजय कपूर (फोटो-एक्स)

    प्रिया सचदेवा के साथ संजय कपूर (फोटो-एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के दिवंग्त पति संजय कपूर और उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ ये मामला पूरा उलझा हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय में करिश्मा के बच्चों की तरफ से अलग इल्जाम लगाया जाता है और बाद में आकर प्रिया सचदेवा इस पर कुछ और ही सफाई देकर चली जाती हैं।

    प्रिया ने कोर्ट में दिया सबूत

    बीते दिनों करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से ये कहा गया था कि उनके स्कूल की फीस कई महीनों से जमा नहीं हुई है आदि अब इन दावों के विपरीत प्रिया सचदेव ने कोर्ट में सबकुछ खोलकर रख दिया है। प्रिया ने बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की स्कूल फीस का भुगतान पहले ही कर दिया गया है। लॉ बीट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्येल त्रेहन ने हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील दी। वह करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के वकील द्वारा दी गई दलील का जवाब दे रहे थे जिसमें करिश्मा के बच्चों की तरफ से कहा गया था कि उनकी दो महीने की फीस नहीं जमा की गई है। इसके लिए 95 लाख रुपये की फीस का भुगतान पहले ही कर दिया गया।

    Karisma (6)

    यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका के विरोध में उतरा प्रिया कपूर का बेटा, कहा-मामला अटकलबाजी और अनुमान पर आधारित

    श्येल त्रेहान ने आरोपों को फैक्चुअली गलत बताया है और कहा कि करिश्मा की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि संजय के जाने के बाद से प्रिया कपूर हर चीज अकेले ही झेल रही हैं और टाइम से एजुकेशन और रहने की खर्चा पानी उठा रही हैं।

    Karisma (3)

    बच्चों ने क्या लगाया था आरोप?

    बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनका परिवार उनकी वसीयत और संपत्ति को लेकर लड़ रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। अपनी याचिका में, दोनों बच्चों ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 95 लाख रुपये है Karisma Kapoor की बेटी Samaira की कॉलेज Fees! सौतेली मां संग संपत्ति पर चल रहा विवाद