'Govinda को कभी माफ नहीं करूंगी', एक्टर पर फिर भड़कीं Sunita Ahuja, पति को कहा- 'सतर्क हो जा...'
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर पति गोविंदा (Govinda) को लेकर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह अपने पति को माफ नहीं ...और पढ़ें

गोविंदा पर फिर भड़कीं सुनीता आहूजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कभी तलाक, कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर... गोविंदा (Govinda) प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूं तो गोविंदा लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले एक साल से लगातार अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं।
सुनीता आहूजा इंटरव्यूज में ऐसे-ऐसे बयान दे रही हैं, जिससे कोई भी हैरान हो जाए। अलग-अलग रहने से लेकर तलाक और गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों तक... सुनीता निजी जिंदगी के बारे में बोलने से नहीं झिझकीं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने पति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
फिर गोविंदा पर भड़कीं सुनीता आहूजा
दरअसल, सुनीता आहूजा का एक क्लिप वायरल हो रहा है जो उनके लेटेस्ट पॉडकास्ट का है। मिस मालिनी के पॉडकास्ट का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें सुनीता अपने पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों पर हिंट देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी भी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी।
गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी सुनीता
वीडियो में सुनीता आहूजा ने कहा, "मैं गोविंदा को नहीं माफ करूंगी। मैं नेपाल की हूं। खुकुरी (चाकू या छुरा) निकाल दूंगी ना, सबकी हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा अभी भी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर हिंट करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, "ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 के हो गए हो।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Govinda की पत्नी सुनीता ने बताया एक्टर का चल रहा अफेयर, बोलीं - 'उसे सिर्फ पैसा...'
गोविंदा ने कभी नहीं किया बेटे को सपोर्ट
सुनीता ने कहा, "तुम्हें टीना की शादी करवानी है। यश का करियर है। उसने कभी भी गोविंदा से नहीं कहा कि आप इधर कॉल कर दो, उधर कॉल कर दो। नहीं किया। गोविंदा ने भी कोई हेल्प नहीं किया। मैंने तो गोविंदा के मुंह पर बोला कि तू बाप है कि क्या है।" वीडियो में सुनीता आहूजा ने आगे कहा, "ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे नाम से नफरत है। हटा दो ये नाम।"