विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुत्थी को 'गब्‍बर' से हैं ढेरों उम्‍मीदें

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 17 Apr 2015 06:50 PM (IST)

स्‍टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जो अपने किरदार गुत्‍थी के जरिए छोटे पर्दे पर एक अलग जगह बना चुके हैं, जल्‍द ही फिल्‍म 'गब्‍बर इज बैक' में नजर आएंगे। सुनील को उम्‍मीद है कि इस फिल्‍म से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल जाएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जो अपने किरदार गुत्थी के जरिए छोटे पर्दे पर एक अलग जगह बना चुके हैं, जल्द ही फिल्म 'गब्बर इज बैक' में नजर आएंगे। सुनील को उम्मीद है कि इस फिल्म से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सनी लियोन के बारे में ये क्या बोल गईं राखी सावंत!

फिल्म 'गब्बर इस बैक' में मुख्य किरदारों में अक्षय कुमार और श्रृति हासन हैं। सुनील ग्रोवर ने बताया, 'मैं इस फिल्म को अपने करियर के टर्निंग प्वाइंट के रूप में देख रहा हूं। मुझे आशा है कि यह फिल्म मेरे लिए बॉलीवुड के द्वार खोलेगी। इसलिए मैं इस फिल्म को लेकर काफी नर्वस महसूस कर रहा हूं।'

बता दें कि 'गब्बर इस बैक' साल 2002 में आई तमिल फिल्म 'रामना' की रीमेक है। फिल्म को डायरेक्ट कृष ने किया है और इसके सह-निर्माता संजय लीला भंसाली हैं।

इसे भी पढ़ें:रणबीर के साथ फिल्म करने के लिए कंगना ने रखी ये शर्त!

सुनील ग्रोवर ने बताया कि वह 'गब्बर इज बैक' में एक पॉजिटिव कैरेक्टर निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहा हूं, जो नेगेटिव रोल नहीं है। जब यह रोल मुझे ऑफर हुआ, तो मैंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी थी।

इसे भी पढ़ें: पूजा मिश्रा का उत्पीड़न, सोनाक्षी पर लगाए गंभीर आरोप