Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stress 2 Song: हुस्न से तबाही मचाने आ गईं Tamannaah Bhatia, 'स्त्री 2' का पहला गाना हुआ रिलीज

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 06:28 PM (GMT+05:30)

    जबसे स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस के बीच इसको लेकर अलग ही उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का आइटम सॉन्ग आज की रात रिलीज किया गया। गान ...और पढ़ें

    फिल्म स्त्री 2 के गाने में तमन्ना भाटिया
    फिल्म स्त्री 2 के गाने में तमन्ना भाटिया

    HighLights

    1. कमरिया में नजर आई थीं नोरा फतेही
    2. फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज
    3. 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टार फिल्म स्त्री का गाना कमरिया तो आपने सुना ही होगा। इस गाने में नोरा फतेही अपनी दिलकश अदाओं का तड़का लगाती नजर आई थीं। फिल्म में मौजूद इस पेपी सॉन्ग की अपनी अलग फैन फॉलोविंग थी। लोगों ने इस दाने को बहुत प्यार दिया था।

    तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग

    अब पार्ट वन की तरह दिनेश विजान द्वारा निर्देशित फिल्म स्त्री 2 में भी इसी तरह का आइटम नंबर रखा गया है। इस तरह फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के बोल हैं आज की रात का मजा हुस्न का आंखों से लीजिए। इस बार चंदेरी के लोगों की महफिल सजाने की जिम्मेदारी मिली है तमन्ना भाटिया को। ग्रीन कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस अपने लटके झटकों के साथ फुल ऑन एंटरटेन करती नजर आएंगी।

    इस फिल्म में तमन्ना का नाम शमा है। पीछे से वॉइस ओवर आता है आज तक शमा पर परवाना मरता था लेकिन आज परवाने पर ये शमा मरने को तैयार है। इस गाने में तमन्ना के कर्व्स पर फुल ऑन फोकस किया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'बाल मत खोलना... इत्र मत लगाना', भोपाल की 150 साल पुरानी हवेली में शूट हुए 'Stree 2' के सीन्स?

    कब रिलीज होगी फिल्म

    इस गाने को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने गाया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने इसे कम्पोज किया है। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपार शक्ति खुराना भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टार कास्ट उनकी कॉमिक टाइमिंग ने इसे और भी मजेदार बना दिया है। दर्शक ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसके आने का पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं। 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Trailer Released: स्त्री नहीं सिरकटे मचाएगा दहशत, मुश्किल है इस बार चंदेरी को आतंक के साये से बचाना