Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने छोड़ा पापा का घर, बनेंगी Akshay Kumar की पड़ोसन?

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 01:10 PM (GMT+05:30)

    श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो इंस्टाग्राम की भी क्वीन बन गई हैं। विराट कोहली के बाद श्रद्धा इ ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर बनेंगी अक्षय कुमार की पड़ोसी
    श्रद्धा कपूर बनेंगी अक्षय कुमार की पड़ोसी

    HighLights

    1. 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है स्त्री 2
    2. श्रद्धा ने खरीदा ऋतिक रोशन का घर
    3. इसी अपार्टमेंट में रहते हैं अक्षय कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में राज कुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। वहीं प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना पर्सनल स्पेस भी अपग्रेड कर लिया है।

    श्रद्धा बनेंगी अक्षय कुमार की पड़ोसी

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस बहुत जल्द अपने को-स्टार अक्षय कुमार की पड़ोसी बनने वाली हैं। जी हां, वो बहुत जल्द ऋतिक रोशन के सी-फेसिंग जूहू अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाली हैं। अक्षय कुमार फिल्म स्त्री 2 में केमियो करते नजर आए थे और वो इसी बिल्डिंग में एक ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। इससे पहले खबर आ रही थी कि वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ इस घर में शिफ्ट होंगे लेकिन फिर किसी वजह से ऐसा हुआ नहीं। अब श्रद्धा इस अपार्टमेंट में रेंट पर रहेंगी।

    यह भी पढ़ें: 'विक्की' पर सवार हुई 'स्त्री', स्कर्ट-टॉप पहने लंबे बालों में नहीं देखा होगा Rajkummar Rao का ऐसा रूप

    स्त्री 3 में भी नजर आएंगे अक्षय कुमार

    बता दें कि वरुण धवन भी स्त्री 2 में कैमियो करते नजर आए थे। अक्षय कुमार फिल्म में भोपाल के पागलखाने में भर्ती एक पेसेंट के किरदार में नजर आए थे जिसके पास सरकटे को खत्म करने की चाबी है। पोस्ट क्रेडिट को देखकर ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि आने पार्ट में अक्षय कुमार का और बड़ा रोल होगा।

    स्त्री 2 की कमाई लगातार बढ़ रही है। 12वें दिन फिल्म ने 17 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन 443.5 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 13: 'स्त्री' के हाथों में बॉक्स ऑफिस की कमान, मंगलवार को मचाया खूब धमाल