Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Instagram पर भी सरकटे का कद है काफी लंबा, Stree श्रद्धा कपूर से फॉलोअर्स रेस में कितने पीछे

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 06:00 PM (IST)

    स्त्री 2 (Stree 2) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हड़कंप मचाया हुआ है कि फिल्म के कई मेकर्स मूवी से टक्कर लेने से पहल ...और पढ़ें

    स्त्री 2 सरकटा सुनील कुमार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स/ फोटो- Instagram
    स्त्री 2 सरकटा सुनील कुमार इंस्टाग्राम फॉलोअर्स/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'सरकटा' के इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोअर्स
    2. स्त्री 2 ने सुनील कुमार को दिलाया खूब प्यार
    3. 'स्त्री' की बेटी श्रद्धा से कितने पीछे है 'सरकटा'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 देखकर जो भी बाहर आ रहा है, वह इस फिल्म की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है। विक्की से लेकर रूद्र भैया और बिट्टू-जना हर किसी का किरदार दर्शकों को बहुत भा रहा है। फिल्म में एक और कैरेक्टर है, जो इस वक्त स्त्री श्रद्धा कपूर और विक्की से ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और वह है सरकटा।

    जम्मू के पुलिस ऑफिसर सुनील कुमार के कद-काठी से प्रभावित होकर 'सरकटे' का लुक तैयार किया गया। हाइट में खली से ज्यादा लंबे सुनील कुमार का कद स्त्री 2 की रिलीज के बाद इंस्टाग्राम पर भी काफी बढ़ गया है।

    इस फिल्म के बाद उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई है। चलिए जानते हैं कि 'सरकटा' अपनी सबसे बड़ी दुश्मन 'स्त्री' से सोशल मीडिया फॉलोइंग लिस्ट में कितने पीछे हैं।

    'स्त्री' ने बढ़वाई 'सरकटे' की फॉलोइंग ?

    जब स्त्री 2 रिलीज हुई थी, तो उस समय हर कोई ये जानने के लिए बेकरार था कि 'सरकटे' का किरदार किसको ध्यान में रखकर बनाया गया है। जैसे ही लोगों को ये पता चला कि वह एक्टर सुनील कुमार हैं, तो लोगों ने उनके बारे में सर्च करना स्टार्ट कर दिया, जिसका फायदा कहीं न कहीं उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में भी देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: चंदेरी में आतंक मचाने के बाद अब बिग बॉस के घर में आएगा Stree 2 का सरकटा, लेकिन बस एक प्रॉब्लम

    हालांकि, अपनी सबसे बड़ी दुश्मन 'स्त्री' की बेटी श्रद्धा कपूर से तो प्रशंसकों की लिस्ट के मामले में 'सरकटा' उर्फ सुनील कुमार अभी बहुत ही पीछे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद इंस्टाग्राम पर उनके 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। सुनील भी श्रद्धा कपूर से लेकर तमन्ना भाटिया और राजकुमार राव के साथ सेट की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    स्त्री 2 में सरकटे के रोल ने दिलाया एक बड़ा अवसर

    आपको बता दें कि स्त्री 2 से पहले सुनील कुमार ने प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल का किरदार निभाया था। अब 'सरकटा' बनकर मशहूर हुए एक्टर को बिग बॉस के मेकर्स अपने शो में लाने के इच्छुक हैं, जिसके लिए उन्होंने सुनील कुमार से संपर्क भी किया।

    सुनील कुमार भी सलमान खान के विवादित शो में पार्टिसिपेट करने का मन बना रहे हैं। पेशे से पुलिस ऑफिसर सुनील कुमार को अगर छुट्टी मिल जाती है, तो वह सलमान खान के शो में आतंक मचाते हुए नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 100 दिन पहले 'पुष्पा राज' ने दे डाला खुला चैलेंज, बॉक्स ऑफिस पर Stree 2 का होगा सफाया?