यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stree 2 Cast Fees: चंदेरी के रक्षक और 'स्त्री' की फीस इत्तु सी! मेकर्स ने पैसों में कर डाली कंजूसी
हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) ने रिलीज के साथ ही चर्चाओं का बाजार काफी गर्म कर दिया है। सिनेमाघरों में इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- स्त्री 2 कास्ट ने ली कितनी फीस
- राजकुमार ने राव ने वसूले इतने पैसे
- सिनेमाघरों में रिलीज हुआ स्त्री का सीक्वल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फुल एंटरटेनमेंट पैकेज के साथ निर्देशक अमर कौशिक और दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त देखा जा रहा है। क्रिटिक्स ने भी स्त्री 2 को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। उम्मीद है कि कमाई के मामले में ये फिल्म गर्दा उड़ाएगी।
जब बात पैसे की जाती है तो उसमें स्टार कास्ट की फीस (Stree Cast Fees) की चर्चा होनी बनती है। ऐसे में आइए जानते हैं स्त्री के सीक्वल के लिए किन-किन कलाकारों ने कितनी रकम वसूली है।
अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee)
स्त्री 2 में जना की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर से अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। स्त्री की तरह पार्ट 3 में भी उनका किरदार काफी अहम रहा है। मैशबल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए 55 लाख रुपये लिए हैं।
ये भी पढ़ें- Stree 2 Review: ओ, स्त्री कमाल हो! चंदेरी को सरकटे से बचाने लौटे राजकुमार-श्रद्धा, मनोरंजन की पक्की गारंटी

अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)
सुपरस्टार आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने भी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। स्त्री 2 में बिट्टू बनकर एक बार फिर से उन्होंने कमाल कर के दिखा दिया है। गौर करें इस मूवी में उनकी सैलरी की तरफ तो वह करीब 70 लाख रही है।
.jpg)
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)
हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 के रुद्र भइया यानी हम सबके चहेते कलाकार पंकज त्रिपाठी ने अपने दमदार अभिनय का लोहा इस फिल्म में भी मनवाया है। 6 साल पहले आई स्त्री में हमने उनकी कॉमेडी का खूब मजा लिया और अब स्त्री 2 में भी उन्होंने वही बरकरार रखा है। फिल्म के लिए उनकी फीस 3 करोड़ रही है।
खबरें और भी
.jpg)
राजकुमार राव (Rajkummar Rao)
चंदेरी गांव के रक्षक विक्की और स्त्री 2 के लीड एक्टर राजकुमार राव एक अलग दर्जे के अभिनेता हैं। उन्होंने स्त्री 2 के जरिए अपनी दमदार एक्टिंग मिसाल फिर से कायम कर दी है। दिनेश विजान की इस मूवी के लिए राजकुमार ने करीब 6 करोड़ रुपये फीस ली है।
.jpg)
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
पहले पार्ट से लेकर सीक्वल तक श्रद्धा कपूर स्त्री फिल्म का अहम हिस्सा रही हैं। चूंकि मूवी में उनका कोई नाम नहीं दिखाया गया है, इस आधार पर उनके अनटाइटल कैरेक्टर ने दोबारा से फैंस का दिल जीत लिया है। स्त्री 2 के लिए श्रद्धा ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
.jpg)
हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि जागरण अपनी तरफ से नहीं करता है। लेकिन खबरों के माध्यम से ये स्पष्ट होता है कि स्त्री 2 एक कम बजट की फिल्म हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 'वर्जिन तेल हेल्दी अच्छा Male नहीं', Stree 2 के वल्गर डायलॉग्स पर थिएटर में खूब बजीं सीटी-तालियां