विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्वीरें देखें : शाहरुख़ संग इतने सितारों से जगमगाई सलमान की Tubelight

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:47 AM (IST)

शाहरुख़ खान भी इस मौके पर आये, अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली के साथ। ट्यूबलाइट देखने उनकी बेटी सुहाना भी आई थीं लेकिन पापा के साथ नहीं दिखीं।

तस्वीरें देखें : शाहरुख़ संग इतने सितारों से जगमगाई सलमान की Tubelight
तस्वीरें देखें : शाहरुख़ संग इतने सितारों से जगमगाई सलमान की Tubelight

मुंबई। मुंबई में गुरूवार की रात सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की स्पेशल स्टार्स स्क्रीनिंग रखी गई और इस मौके पर सितारों का मेला सा लग गया। आमिर खान ने शूटिंग में बिज़ी होने के कारण नहीं आये लेकिन शाहरुख़ ने महफ़िल में रंग जमाया।

कबीर खान निर्देशित ट्यूबलाइट आज यानि शुक्रवार को रिलीज़ हो गई। आम दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले गुरूवार को मुंबई में फिल्म का स्पेशल शो हुआ। फिल्मी सितारों की धूम रही। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मुंबई के यशराज स्टूडियो में पार्टी भी रखी गई थी। सलमान खान भी इस मौके पर पहुंचे लेकिन इस बार उनकी कार में प्रीति जिंटा थीं। सलमान की ख़ास दोस्त यूलिया वेंतूर को अलग आते जाते देखा गया।

यह भी पढ़ें:Box Office: इस मामले में दंगल से आगे निकली Tubelight

शाहरुख़ खान भी इस मौके पर आये, अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली के साथ। ट्यूबलाइट देखने उनकी बेटी सुहाना भी आई थीं लेकिन पापा के साथ नहीं दिखीं।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म देखने से पहले किसी ख़ास दोस्त के साथ फोन पर बिज़ी थीं...

...तो हुमा कुरैशी फिल्म ख़त्म होते ही अपने भाई साक़िब के साथ घर जाने की जल्दी में।

स्क्रीनिंग के मौके पर गोविंदा , सुभाष घई , दीया मिर्ज़ा , एली अबराम , डेज़ी शाह , सुनील शेट्टी , अतिया , सूरज पंचोली सहित कई सितारे आये।

अनिल कपूर का अंदाज़ तो बेहद ही खास था। वो सलमान को मुबारकां कहने आये थे।

इस दौरान सलमान के परिवार से उनके भाई और फिल्म में उनके को-स्टार सोहेल , बहन अर्पिता और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी थे। ट्यूबलाइट दो भाइयों के बीच एक इमोशनल कहानी है।