Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sonu Nigam का वो गाना, 27 सालों से रोमांटिक सॉन्ग में सबका 'बाप', प्यार का पाठ पढ़ाता है गीत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:21 PM (IST)

    गायक सोनू निगम ने 27 साल पहले एक कालजयी रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो आज भी खूब सुना जाता है। ...और पढ़ें

    सोनू निगम का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    सोनू निगम का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. सोनू निगम का कल्ट रोमांटिक सॉन्ग

    2. इस फिल्म से रखता है नाता

    3. 27 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम हिंदी सिनेमा के दमदार गायक में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक बतौर गायक श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाने वाले सोनू हर किस्म के गीतों को बखूबी गाना जानते हैं। लेकिन जब बात रोमांटिक सॉन्ग की आती है तो उसमें गायक का कद थोड़ा और ऊंचा हो जाता है। 

    इसी आधार पर आज हम आपको सोनू निगम (Sonu Nigam) के एक ऐसे ही कल्ट रोमांटिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 27 सालों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने का बारे में जिक्र किया जा रहा है-

    सोनू निगम का कल्ट सॉन्ग

    बतौर सिंगर सोनू निगम ने कई हिंदी फिल्म और सोलो म्यूजिक एल्बम के लिए यादगार गीत गाए हैं। इसी तर्ज पर साल 1999 में सोनू निगम ने सुपरस्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की फिल्म संघर्ष के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग गाया था, जो आज कालजयी माना जाता है। उस गाने के बोल थे- मुझे रात दिन बस... (Mujhe Raat Din Bas)।

    यह भी पढ़ें- 34 साल पुराने दर्दभरे पाकिस्तानी गाने ने बदल दी थी Sonu Nigam की किस्मत, ब्रेकअप एंथम पर आज भी रोते हैं आशिक

    MUJHE RAAT DIN BAS

    जी हां संघर्ष फिल्म का ये प्यार भरा गीत आज भी सबका फेवरेट माना जाता है। अगर आप भी किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सोनू निगम का ये गीत उस मामले में कारगार साबित होगा। सही मायनों में कहा जाए तो मुझे रात दिन बस... प्यार का असली पाठ पढ़ाता है। 

    खबरें और भी

    mujhe raat din bas  song (1)

    इस गीत को सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। इसके अलावा संघर्ष के इस रोमांटिक गीत को संगीतकार जतिन और ललित पंडित की जोड़ी ने म्यूजिक दिया था, जबकि इसके लिरिक्स समीर द्वारा लिखे गए थे। इस तरह से संघर्ष का मुझे रात दिन बस... बनकर तैयार हुआ था।

    इस एक्टर पर फिल्माया था ये गीत

    आपको ये जानकर हैरानी होगी की सोनू निगम की आवाज में संघर्ष का मुझे रात दिन बस... सुपरस्टार अक्षय कुमार पर नहीं फिल्माया गया था, जबकि वह इस मूवी के लीड एक्टर थे। मालूम हो कि संघर्ष में सपोर्टिंग रोल में एक्टर अमन वर्मा भी मौजूद रहे, जो प्रीति जिंटा से प्यार करते थे। ऐसे में ये रोमांटिक गाना अमन और प्रीति फिल्माया गया था। 

    यह भी पढ़ें- 'जब मुझ पर लगा बैन...' Sonu Nigam का छलका दर्द, सिंगर्स के हक की लड़ाई लड़ने पर गायक के साथ हुआ था ऐसा