विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..ये अभिनेत्री 'रईस' में किंग खान के साथ करेंगी रोमांस!

By Edited By:
Updated: Thu, 30 Jan 2014 08:33 AM (IST)

बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक हीरो के खिताब से नवाजे जाने वाले किंग खान के साथ फिल्म में रोमांस करने का सपना हर अभिनेत्री का होता है। खासकर जब वह अभिनेत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में सबसे रोमांटिक हीरो के खिताब से नवाजे जाने वाले किंग खान के साथ फिल्म में रोमांस करने का सपना हर अभिनेत्री का होता है। खासकर जब वह अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की जंग लड़ रही हो। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सोनम कपूर। वैसे तो सोनम ने कई युवा हीरोज के साथ फिल्में की हैं, लेकिन किंग खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने का मजा ही कुछ और है।

सूत्रों ने बताया कि सोनम कपूर जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आने वाली हैं। खबर है कि सोनम को फिल्म में रोल का ऑफर दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी होंगे। इससे पहले सोनम ने फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान के साथ काम किया है, लेकिन शाहरुख के साथ उनकी यह पहली फिल्म होगी।

बताया जाता है कि फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित होगी। शाहरुख खान फिल्म में एक डॉन का रोल निभाएंगे जबकि फरहान पुलिसवाले का रोल अदा करेंगे। राहुल ढोलकिया की ये फिल्म साल 2015 में रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर