विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठीक होते ही काम पर वापस लौटी सोनम कपूर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 19 Mar 2015 02:26 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर स्वाइन फ्लू खत्म होने के बाद काम पर वापस लौट गई हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने मंगलवार को उदयपुर के लिए फ्लाइट ली, जहां उनकी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग चल रही है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर स्वाइन फ्लू खत्म होने के बाद काम पर वापस लौट गई हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने मंगलवार को उदयपुर के लिए फ्लाइट ली, जहां उनकी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग चल रही है।

जब हादसे में बाल-बाल बच गईं कट्रीना कैफ!

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सोनम के ऑपोजिट सलमान खान हैं। अनुपम खेर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि गुजरात के राजकोट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनम स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई थी। पहले उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में आगे के इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। एक्ट्रेस को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक मैगजीन के कवर पेज के लिए रणदीप हुड्डा ने उतारी शर्ट

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, 'सोनम कुम्भलगढ़ किले में एक गाने की शूटिंग करेंगी जहां सलमान खान और अनुपम खेर ने पिछले हफ्ते शूट किया था। एक्ट्रेस वहां अकेले शूटिंग करेंगी।'

भारत-बांग्लादेश मैच में कमेंट्री कर रहे हैं रणबीर कपूर