विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Kapoor ने लंदन में दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन, पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरे

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Sun, 11 Jun 2023 02:19 PM (IST)

Sonam Kapoor Birthday Celebration Photos सोनम कपूर पिछले कुछ समय से पति के साथ लंदन में रह रही है। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन लंदन मनाया। एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन लंदन में पति बेटे और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।

Somam Kapoor Birthday Celebration, Somam Kapoor Photo Credit Instagram
Somam Kapoor Birthday Celebration, Somam Kapoor Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सोनम कपूर ने लंदन में मनाया अपना जन्मदिन।
  2. पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक नजर आई सोनम।
  3. मां बनने के बाद एक्ट्रेस का यह पहला जन्मदिन था।

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonam Kapoor Birthday Celebration Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आजकल फिल्मों से दूर हैं और अपना पूरा ध्यान अपने बच्चे पर दे रही है। 9 जून को अपना 38वां जन्मदिन मनाया।

एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन लंदन में पति, बेटे और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपनी पार्टी से कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें मेनू में शैम्पेन, सीप और कैवियार नजर आ रहे हैं।

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर शेयर की कई तस्वीरों में सोनम कपूर अपने बेटे के साथ भी नजर आ रही है। एक अन्य तस्वीर में सोनम पति आनंद आहूजा संग रोमांटिक नजर आ रही है। इन फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा,-  'मेरे दो खूबसूरत लड़के, दोस्त, केक, शैम्पेन, ऑयस्टर, कैवियार और एक परफेक्ट समर डे। रेड ड्रेस में कोई लड़की अपने जन्मदिन पर इससे ज्यादा क्या मांग सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

तस्वीरों के साथ-साथ सोनम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में सोनम के साथ-साथ सभी मेहमानों को भी पार्टी एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। 

लंदन में रह रही है सोनम कपूर

मां बनने के बाद एक्ट्रेस का यह पहला जन्मदिन था, जिसमे उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रेड कलर की फ्लोर-लेंथ ड्रेस में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके टॉप पार्ट को नेट और फ्लोरल कढ़ाई से सजाया गया था। अपने लुक को नेचुरल मेकअप, खुले बाल और सिर्फ इयररिंग्स के साथ कंप्लीट करते हुए सोनम बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

आनंद आहूजा ने यूं किया विश

आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की थी, जिसमें सोनम अपने बेटे वायु के साथ नजर आ रही थीं। कैप्शन में लिखा था,  'एक शाम इस तरह... 'उम वायु' सोनम कपूर... आप जमीन पर एक फरिश्ता हैं- फुल ऑफ काॉन्फिडेंस, नॉलेज एंड पर्सपेक्टिव... हम बहुत लकी हैं कि आप हमारी देखभाल करती हैं और हर पल प्यार करती हैं... हैप्पी बर्थडे, मेरी जान...'