विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेयरनेस ऐड पर सोनम-अभय की बहस जारी, बहन ईशा देओल की तस्वीर दिखा कर गायब हुई सोनम

By ShikhasEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 11:37 AM (IST)

सोनम ने अपने दुसरे ट्वीट में अभय को आइना दिखाते हुए उनकी बहन ईशा देओल की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की जहां वो भी फेयरनेस क्रीम का ऐड कर रही है!

फेयरनेस ऐड पर सोनम-अभय की बहस जारी, बहन ईशा देओल की तस्वीर दिखा कर गायब हुई सोनम
फेयरनेस ऐड पर सोनम-अभय की बहस जारी, बहन ईशा देओल की तस्वीर दिखा कर गायब हुई सोनम

मुंबई। अभय देओल ने कल अपने सोशल अकाउंट पर इलियाना डिक्रूज़, विद्या बालन, शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनम कपूर और शाह रूख़ ख़ान की तस्वीरों वाले विज्ञापन शेयर करते हुए रंगभेद करने वाले इन एड्स को लेकर व्यंगात्मक कमेंट किये। इसके बाद अभय कल दिनभर सुर्ख़ियों में छाए रहे। और अब सोनम ने अभय के इन कमेंट्स का जवाब दिया है उन्हें आइना दिखा कर। 

सोनम ने अपनी बात ज़रिये पेश की और लिखा, " थैंक यू अभय! मैंने यह ऐड 10 साल पहले शूट किया था और इसका असर मैं उस समय नहीं जानती थी। इस बात को आगे लाने के लिए थैंक यू!" सोनम यहीं नहीं रुकी...सोनम ने अपने दुसरे ट्वीट में अभय को आइना दिखाते हुए उनकी बहन ईशा देओल की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की जहां वो भी फेयरनेस क्रीम का ऐड कर रही है और लिखा, "मैं तुम्हारी सोच को अप्रिशिएट करती हूं और अब इस ऐड के बारे में भी तुम्हारी राय चाहतीं हूं। 

ये भी पढ़ें- टाइगर को राम गोपाल वर्मा ने कहा ट्रांसजेंडर, विद्युत ने शेयर कर दी ऑडियो क्लिप

अभय ने भी सोनम की बातों का जवाब दिया और कहा कि जवाब के लिए वो उनकी पोस्ट पढ़ें। हालांकि, न जाने क्यूं सोनम ने अभय के साथ अपने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया।