Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha के घर बेचने की सामने आई वजह, जानें क्या है पूरा माजरा!

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट के बेचने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब यह सामने आ गया है कि आखिर क्यों ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo Credit: Instagram)
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की नई तस्वीरें
    2. पति जहीर संग पोज देते हुए आईं नजर
    3. क्यों एक्टेस ने बेचा अपना घर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ दो महीने पहले अपने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में शादी की थी। इसके बाद हाल ही में यह खबर आई कि जहीर-सोनाक्षी की जिस घर में सिविल मैरिज हुई थी, वह बिकने वाला है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई बात नहीं की।

    अब सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर पति जहीर के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में घर का भी जिक्र किया है। वहीं, एक्ट्रेस यह घर क्यों बेचना चाहती हैं इसकी वजह भी सामने आ गई है।

    यह भी पढ़ें: जिस घर से Sonakshi Sinha ने की शादी अब उसे बेच रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?

    जहीर संग शेयर की बीच की फोटो

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर की हैं। इन तीनों ही फोटो में वह अपने पति और अभिनेता जहीर के साथ मस्ती करते हुए और रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी बीच की एक तस्वीर शेयर की है।

    इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि घर वह है जहां दिल है और दुनिया में कहीं भी मेरा दिल मेरे घर के साथ है। एक्ट्रेस ने ये फोटोज अपने न्यूयॉर्क वेकेशन से शेयर की हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    क्यों सोनाक्षी ने बेचा घर?

    अब यह भी सामने आ गया है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना पहला घर क्यों बेच दिया, जो उन्होंने खुद खरीदा था। दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जहीर द्वारा डेवलप की जा रही एक बिल्डिंग में नया घर खरीद लिया है। बता दें कि जहीर ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करता है।

    यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कन्यादान को लेकर किया खुलासा, अजान और मंत्र रस्म का बताया खास कनेक्शन