विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले से शादीशुदा यो यो हनी सिंह इन्हें डेट कर रहे हैं?

By Edited By:
Updated: Wed, 07 May 2014 12:58 PM (IST)

रैपर हनी सिंह के गानों पर लड़कियां खूब झूमती है। लड़कियों की खूबसूरत अदाओं पर हनी सिंह ने कई बोल्ड और सेक्सी गाने भी लिखे हैं, लेकिन जब बात अपनी पर्सनल लाइफ की आती है, तो वे जरा गंभीर हो जाते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रैपर हनी सिंह के गानों पर लड़कियां खूब झूमती है। लड़कियों की खूबसूरत अदाओं पर हनी सिंह ने कई बोल्ड और सेक्सी गाने भी लिखे हैं, लेकिन जब बात अपनी पर्सनल लाइफ की आती है, तो वे जरा गंभीर हो जाते हैं। खबर है कि हनी सिंह इन दिनों (मिस इंडिया यूके 2012) डियाना उप्पल के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं, लेकिन कुछ भी कहने से परहेज करते हैं। इनके इस साथ को इनके फैंस ने कैमरे में कैद कर लिया है। आपको बता दें कि हनी सिंह पहले से शादीशुदा हैं।

सोशल नेटवर्किग साइट्स पर छाई हुई तस्वीरें तो कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही हैं कि दोनों इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने करीबन तीन घंटे साथ बिताए और खूब हंसी मजाक किया। हालांकि डियाना अपने और हनी सिंह के बीच खिचड़ी पकने की खबरों को गलत करार दे रही हैं। डियाना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साफ लिखा कि दोनों के बीच ऐसी कोई भी खिचड़ी नहीं पक रही है। ये सब खबरें बस अफवाहें हैं।

लोग डियाना के ट्विटर अकाउंट पर भी ये खबरें लोग शेयर भी कर रहे हैं। डियाना साल 2012 में मिस इंडिया यूके रह चुकी हैं। फिलहाल वे कलर्स चैनल के रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले रही हैं।

पढ़ें : कॉमेडी की ट्रैजेडी

पढ़ें : मनोरंजन से जुड़ी खबरें