विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sohail Khan ने बताई सीमा सजदेह से अलग होने की क्या थी वजह, बोले- 'काम ठीक नहीं चल रहा...'

Published: Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM (IST)

सोहेल खान ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह से तलाक की वजह बताई। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों प्राइम वीडियो के शो अलायंस (Alliance) में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी कुणाल केमू (Kunal Khemu) के रियलिटी शो पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी।

इस बीच दोनों के रिश्ते और डिवार्स को लेकर भी चर्चा हुई। सोहेल ने ये बात कुबूल की कि उनके रिश्ते में दरार अपने खुद के व्यवहार की वजह से आई। एक्टर ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार माना।

एक बातचीत के दौरान, निखिल चिनप्पा ने उनसे पूछा,'औरत घर को बिगाड़ भी सकती है और बना भी सकती है। आपके घर में किसका हाथ था?'

किस वजह से हुआ दोनों का तलाक?

ईमानदारी से जवाब देते हुए, सोहेल ने कहा,'उस समय, काम ठीक नहीं चल रहा था इसलिए मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मेरे व्यवहार के कारण, मैंने किसी ऐसे व्यक्ति को खो दिया जिसे मैं वास्तव में प्यार करता था।'

Sohail (5)

सीमा की तारीफ करते हुए सोहेल ने कहा- 'वो मेरे दो सुंदर बच्चों की मां है। तो प्यार से ज्यादा मेरे मन में उसके लिए बहुत इज्जत है। ये मुझे हमेशा ऐसे ही याद रहेगा। अब चूंकि हम अलग हो गए हैं लेकिन इस शो की वजह से हम दोबारा साथ आ पाए और इस पर बात करने का मौका दिया।'

दोनों ने भागकर की थी शादी

सोहेल खान और सीमा सचदेह ने 1998 में शादी करने से पहले घर से भागकर शादी की थी। उन्होंने पहले आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी की और उसके बाद निकाह की रस्म हुई। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए - निर्वाण और योहान। 24 साल साथ रहने के बाद, 2022 में वे आधिकारिक तौर पर अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- 'गलती मेरी तरफ से...'Alliance में सीमा सजदेह संग अपने डायवोर्स पर बोले Sohail Khan, शादी और रिश्ते पर की बात

यह भी पढ़ें- 'आप उन्हें खो...' Sohail Khan ने 4 महीने बाद पिता सलीम खान की हेल्थ पर दिया अपडेट, डॉक्टरों ने दे दी थी चेतावनी