'न ओजेम्पिक न फैट बर्नर, मैं तो बस...', कैसे घटा Sohail Khan का वजन? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवु़ड अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) का हालिया लुक देख हर कोई हैरान रह गया था। अब एक्टर ने अपने वेट लॉस पर बात की है।

वजन घटने पर सोहेल खान ने बताया कारण। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) जब प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में आए तो हर कोई उन्हें देख हैरान रह गया।
फैंस सोहेल की हेल्थ को लेकर चिंता जताने लगे तो वहीं कुछ मानने लगे कि उन्होंने ओजेम्पिक और फैट बर्नर्स के जरिए वजन घटाया है। अब अभिनेता ने साफ किया है कि उन्होंने वेट लॉस के लिए कोई मेडिसिन नहीं ली है। वह बीमार थे।
सोहेल खान की बिगड़ गई थी तबीयत
सोहेल खान ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा है कि अलायंस के शुरू के हफ्ते उनके लिए बहुत मुश्किल भरे थे और वह बीमार पड़ गए थे। उन्होंने कहा, "शुरुआती कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घबराहट (Claustrophobia) महसूस हुई, क्योंकि मैं पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था। घर में घुसने के पहले ही हफ्ते में पेट की तकलीफ (Stomach Bug) ने मेरी परेशानी और बढ़ा दी।"
View this post on Instagram
वेट लॉस दवा नहीं ले रहे सोहेल खान
सोहेल खान ने खुलासा किया कि शो में बाकी घरवालों ने उनका काफी ख्याल रखा। इसी वजह से वह पांच हफ्ते तक और शो में रुक पाए। आगे उन्होंने ओजेम्पिक और फैट बर्नर्स यूज करने को लेकर कहा-
मुझे बस अपने खान-पान पर कंट्रोल करने की जरूरत थी क्योंकि मैं उन चैलेंजेस का हिस्सा बने रहना चाहता था और आखिरी दिन तक और अब जिंदगी भर के लिए अपने नए परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहता था। इसलिए न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर, मैं तो बस सबसे ढेर सारा प्यार और अपनापन ले रहा हूं।
फिल्मों से दूर सोहेल खान अलायंस में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी आईं जिनके साथ उनका फ्रेंडली बॉन्ड देखने को मिला था।
यह भी पढ़ें- एक पिक्चर की वजह से हुआ था Sohail Khan और सीमा सजदेह का तलाक? भाई का दर्द देख Salman Khan ने खोल दिया राज
यह भी पढ़ें- 'उसको समझ आना चाहिए...', Salman Khan ने सबके सामने किया रैपर बादशाह को रोस्ट; उड़ाया 'अलायंस' में खुलेआम मजाक

