विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान सेट पर मूंछों में तलवारबाजी करते आए नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 16 Jun 2015 12:20 PM (IST)

'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इनमें उनके अपोजिट सोनम कपूर नजर आएंगी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने इंस्‍टाग्राम पर इस फिल्‍म के सेट से अपने भाई की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं,

News Article Hero Image

मुंबई। 'बजरंगी भाईजान' के बाद सलमान खान इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनमें उनके अपोजिट सोनम कपूर नजर आएंगी। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के सेट से अपने भाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो ये रहीं।

कहा जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में राजपूत अवतार में नजर आ सकते हैं। उनके हाथ में तलवार भी नजर आ रही है और चेहरे पर दिख रही मूंछ भी कुछ यही कहानी बयां कर रही है।

इन तस्वीरों में सेट भी काफी भव्य नजर आ रहा है। इस फिल्म से नील नितीन मुकेश भी बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है।

इसे सलमान खान का फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का फर्स्ट लुक भी कह सकते हैं, क्योंकि पहली बार इस फिल्म के सेट से कोई तस्वीर सामने आई है।