Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SlumDog: डोंगरी में 'गौरी हेगड़े' का राज... 'लेडी सिंघम' बन Tabu ने मचाई तबाही; विजय सेतुपति की नाक में करेंगी दम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:06 PM (IST)

    तब्बू की अपकमिंग फिल्म 'स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड' (SlumDog- 33 Temple Road) का एक टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक्ट्रेस लेडी सिंघम अवतार में नजर आ रही हैं। ...और पढ़ें

    स्लमडॉग से तब्बू का धाकड़ लुक हुआ रिलीज

    स्लमडॉग से तब्बू का धाकड़ लुक हुआ रिलीज

    HighLights

    1. स्लमडॉग से तब्बू का धाकड़ लुक हुआ रिलीज

    2. टीजर में दिखा तब्बू का 'लेडी सिंघम' अवतार

    3. विजय सेतुपति को दे रहीं कड़ी टक्कर 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुरी जगन्नाथ की आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड' (SlumDog- 33 Temple Road) से तब्बू की पहली झलक वाले वीडियो ने तहलका मचा दिया है। विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में एक्ट्रेस गौरी हेगड़े का किरदार निभा रही हैं, जो एक निडर और दमदार ऑफिसर हैं।

    'लेडी सिंघम' अवतार में तब्बू

    मेकर्स ने सोमवार को उनके किरदार की झलक रिलीज की, जिससे दर्शकों को तब्बू के रोल के बारे में और जानने का मौका मिला। इस छोटे से वीडियो में गौरी हेगड़े को एक ऐसी महिला के तौर पर दिखाया गया है जो मुश्किलों का सामना करने पर भी पीछे नहीं हटती। उनके दबंग अंदाज से लेकर एक्शन से भरपूर पलों तक, ऐसा लगता है कि तब्बू (Tabu) एक ऐसे किरदार में हैं जिसमें काफी एटीट्यूड है। इस अवतार में उन्हें लेडी सिंघम कहना गलत नहीं होगा।

    विजय सेतुपति की नाम में करेंगी दम

    इस झलक में गौरी को एक निडर महिला और दमदार अफसर के तौर पर दिखाया गया है। उन्हें लोगों का सामना करते, उन्हें थप्पड़ मारते और बिना किसी हिचकिचाहट के बुरे लोगों से भिड़ते हुए देखा जा सकता है। एक दमदार सीन में, वह विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के किरदार से कहती हैं, 'हमारे अंदाज में, हम पहले गोली चलाते हैं और फिर बात करते हैं'। वीडियो के आखिर में उनके किरदार की पहचान इनकम टैक्स की डिप्टी कमिश्नर के तौर पर होती है।


    फिल्म के बारे में

    फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं और यह पुरी जगन्नाथ के साथ उनका पहला कोलैब है। संयुक्ता फीमेल लीड रोल में हैं। मेकर्स ने शूटिंग पूरी कर ली है और अभी अलग-अलग भाषाओं में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इस फिल्म को एक पैन-इंडिया एक्शन एंटरटेनर के तौर पर बनाया जा रहा है और यह तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म साल के आखिर में रिलीज हो सकती है, फिलहाल ऑफिशियल रिलीज डेट का इंतजार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 51 साल पहले आया Ravindra Jain का कल्ट गीत, गाना गाकर गुमनाम हुआ सिंगर; आज भी सफर को बना रहा खुशनुमा