Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again Trailer: चंद घंटों में रिलीज होगा 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर, Rohit Shetty ने किया फाइनल

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 11:38 AM (IST)

    निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप यूनिवर्स की अगली पेशकश सिंघम अगेन (Singham Again Trailer) को लेकर बीते दिनों से सुर्खियां तेज हैं। अजय देव ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट हुई लॉक (Photo Credit-X)
    सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट हुई लॉक (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर
    2. निर्देशक रोहित शेट्टी ने किया आधिकारिक एलान
    3. सिंघम के अवतार में अजय देवगन की होगी वापसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम के किरदार में फैंस अजय देवगन (Ajay Devgn) को काफी पसंद करते हैं। साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में सिंघम का कैमियो दिखा था और उसके बाद से फैंस निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से सिंघम की तीसरी किस्त  (Singham 3) की मांग करने लगे थे।

    अब रोहित सिनेप्रेमियों की तमन्ना पूरी करने जा रहे हैं और उन्होंने ये एलान कर दिया है कि सिंघम अगेन (Singham Again Trailer) का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन की पहली झलक दर्शकों को कब देखने को मिलेगी। 

    इस दिन आएगा सिंघम अगेन का ट्रेलर

    पिछले कई दिनों से ये चर्चा तेज है कि मेकर्स जल्द ही सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अब इस मामले पर रोहित शेट्टी ने सब कुछ फाइनल कर दिया है और बता दिया है कि अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन का ट्रेलर कब आएगा। 

    ये भी पढ़ें- NMACC में इस दिन लॉन्च होगा Singham Again का ट्रेलर, फैंस को चौंका सकती है Deepika Padukone की मौजूदगी

    दरअसल रविवार 6 अक्टूबर को रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंघम अगेन के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 7 अक्टूबर यानी कल इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च होगा। वीडियो में आपको रोहित के निर्देशन में कॉप यूनिवर्स के अंतर्गत बनने वाली फिल्में- सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन की झलक देखने को मिलेगी। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    डायरेक्टर की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस के चेहरे खिल गए हैं और वे बेसब्री से सिंघम अगेन के ट्रेलर का इंतजार करने लगे हैं। 

    दिवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

    गौर किया सिंघम अगेन की रिलीज डेट की तरफ ये फिल्म आने वाली दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में करीना कपूर, अर्जन कपूर, जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में दिखेंगे। जबकि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार कैमियो करते नजर आएंगे। बता दें कि हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 के साथ सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा।

    ये भी पढ़ें- Singham Again Trailer Date: 'मंजुलिका' के बाद अब आ रहा है 'बाजीराव सिंघम', ट्रेलर रिलीज डेट कर लीजिए फटाफट नोट