Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिता बनने के बाद Alia Bhatt के नक्शेकदम पर चले Sidharth Malhotra, कियारा आडवाणी के साथ ऐसे करेंगे बेटी का वेलकम

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 09:33 AM (IST)

    बी-टाउन के फेवरेट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं। जब से कपल माता-पिता ब ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेबी के लिए किया बड़ा फैसला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेबी के लिए किया बड़ा फैसला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 15 जुलाई को मां बनी थीं कियारा आडवाणी
    2. कियारा और सिद्धार्थ ने 2023 में की थी शादी
    3. एक दिन बाद सिद्धार्थ ने पिता बनने की दी खुशखबरी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन गए हैं। शादी के दो साल बाद कपल ने हाल ही में एक बेटी का स्वागत किया है। पिता बनने के बाद अभिनेता पहले से और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं। इसी वजह से उन्होंने एक घोषणा कर दी है।

    जैसा कि आप जानते हैं कि फिल्मी दुनिया में अब स्टार किड्स को लाइमलाइट से दूर करने का कल्चर शुरू हो गया है। रानी मुखर्जी, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण समेत कई सेलिब्रिटीज अपने बच्चों की ना ही ज्यादा तस्वीरें शेयर करते हैं और ना ही वे पैप्स को फोटोज क्लिक करने देते हैं।

    फोटोज न क्लिक करने की गुजारिश

    अब माता-पिता बनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी उन्हीं सितारों के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। कपल अपनी नन्ही परी का वेलकम प्राइवेट तरीके से करना चाहता है और चाहते हैं कि डिस्चार्ज के दौरान न्यू बॉर्न बेबी की कोई फोटोज क्लिक न करें।

    यह भी पढ़ें- Kiara Advani को बेटी में चाहिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबियां, खुद बताया था कितने बच्चों की बनना चाहती हैं मां

    Sid Kiara Photos

    Photo Credit - Instagram

    प्राइवेट तरीके से सेलिब्रेट करेंगे बेबी का वेलकम

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं। हमारा दिल सचमुच भर आया है। माता-पिता बनने के इस नए सफर में अपना पहला कदम रखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि हम एक परिवार के रूप में इसका भरपूर आनंद उठा पाएंगे। अगर यह खास पल प्राइवेट रहे तो यह हमारे लिए बहुत मायने रखेगा। इसलिए कृपया कोई फोटो न लें, सिर्फ आशीर्वाद दें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।"

    खबरें और भी

    मालूम हो कि 15 जुलाई को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी जिंदगी में नन्ही परी का स्वागत किया है। अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की है जिसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। खैर, अभी तक तो कपल ने अपनी बेबी गर्ल का नाम नहीं बताया है और ना ही कोई फोटोज शेयर की हैं। फिलहाल, फैंस को कपल की बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- WOW! करण जौहर के तीनों स्‍टूडेंट्स बन गए हैं माता-पिता, फैंस ने आलिया-Sidharth में नोटिस की ये कॉमन बात